खाद्य विभाग ने 20 किलो डोडा बर्फी नष्ट की:बांदा में रक्षाबंधन से पहले मिलावट अभियान में 103 किलो खुला सरसों तेल किया सीज

खाद्य विभाग ने 20 किलो डोडा बर्फी नष्ट की:बांदा में रक्षाबंधन से पहले मिलावट अभियान में 103 किलो खुला सरसों तेल किया सीज

बांदा में रक्षाबंधन पर्व से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। खाद्य सचल दल ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों और बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान करीब 20 किलोग्राम डोडा बर्फी मौके पर नष्ट कराई गई, जबकि 103 किलोग्राम खुला सरसों का तेल सीज किया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II, बांदा के नेतृत्व में टीम ने अशोक लाट तिराहा और कचहरी के पास पिकअप वाहन में बिक रही मिठाइयों की जांच की। वाहन में मौजूद व्यक्ति ने बताया कि मिठाइयां अतर्रा के आजाद नगर स्थित महोतरा रोड पर राजू बघेल के प्रतिष्ठान से लाई गई थीं। मौके पर प्रतिष्ठान का एफएसएसएआई रजिस्ट्रेशन भी प्रस्तुत किया गया। जांच के दौरान डोडा बर्फी प्रथम दृष्टया खाने योग्य नहीं मिली। इसके बाद टीम ने करीब 20 किलो डोडा बर्फी नष्ट करा दी। डोडा बर्फी और दूध बर्फी के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं। खुला सरसों तेल सीज अभियान के दौरान अवंती नगर स्थित आरोहना एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड के भंडार गृह का भी निरीक्षण किया गया। यहां से खुले सरसों तेल का नमूना लिया गया। टीम ने सात टीन में रखा करीब 103 किलो खुला सरसों तेल, जिसकी कीमत करीब 18,540 रुपये बताई गई है, सीज कर दिया। सीज तेल को मैनेजर शिवप्रकाश पाण्डेय की अभिरक्षा में सौंपा गया। इसके अलावा बाबूलाल चौराहा स्थित गुप्ता स्वीट भंडार और चौरसिया मिष्ठान भंडार के निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों के मुताबिक यहां मिठाइयों का रख-रखाव और गुणवत्ता प्रथम दृष्टया संतोषजनक मिली। कचहरी तिराहा, सिविल लाइन स्थित बासू स्वीट हाउस, बोडेराम हलवाई एंड संस और लक्ष्मी स्वीट हाउस के निर्माण व भंडारण स्थलों की जांच में भी व्यवस्थाएं ठीक पाई गईं। 25 अगस्त को जब्त 20 किलो खोया भी नष्ट वहीं, 25 अगस्त को कैथी बाजार स्थित खोया मंडी से जब्त किए गए 20 किलो खोये को भी विभाग ने नष्ट करा दिया। विभाग के अनुसार खोया कार्यालय में रखा था, लेकिन उसे लेने कोई व्यापारी नहीं आया, जिसके बाद उसे नष्ट कराया गया। खाद्य विभाग ने सभी प्रतिष्ठान संचालकों को मिलावट रहित खाद्य पदार्थों की बिक्री करने और निर्माण एवं भंडारण स्थलों पर साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच और प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *