स्टेशन के आउटर पर मिला 500 किलो बदबूदार खोया:टीम को देखकर भागे दो लोग, खाद्य विभाग ने कूड़ा निस्तारण प्लांट में नष्ट कराया

स्टेशन के आउटर पर मिला 500 किलो बदबूदार खोया:टीम को देखकर भागे दो लोग, खाद्य विभाग ने कूड़ा निस्तारण प्लांट में नष्ट कराया

इटावा-कानपुर पैसेंजर से लाया जा रहा करीब 500 किलो बदबूदार खोया गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन के आउटर के पास सड़क किनारे बारिश के बीच गंदगी में पड़ा मिला। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की सचल टीम को देखते ही खोया छोड़कर दो लोग मौके से भाग निकले। जांच के बाद टीम ने प्रथम दृष्टया मानव उपभोग के योग्य नहीं पाए गए खोये को जब्त कर गोविंद नगर स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट में नष्ट करा दिया। 1.75 लाख कीमत आंकी गई अधिकारियों के मुताबिक करीब 500 किलो खोये की अनुमानित कीमत 1.75 लाख रुपये थी। प्रथम दृष्टया खोया मानव उपभोग के लिए उपयुक्त नहीं पाया गया। खाद्य सचल दल ने इसे गोविंद नगर के कूड़ा निस्तारण प्लांट पहुंचाकर विनष्ट करा दिया। खाद्य विभाग की कार्रवाई से मिलावटी और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वालों में खलबली मची है। गंदी बोरी में रखा मिला खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार बुधवार को सूचना मिली थी कि इटावा-कानपुर पैसेंजर से बड़ी मात्रा में खोया लाया जा रहा है। सूचना पर खाद्य सचल दल गोविंद नगर रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा। स्टेशन से पहले आउटर पर सड़क किनारे बारिश में गंदी बोरियों में खोया रखा मिला। मौके पर कुछ लोग खड़े थे। टीम को देखते ही दो व्यक्ति खोया छोड़कर भाग गए। आगे ले जाने की थी तैयारी आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि खोया इटावा-कानपुर पैसेंजर से उतारा गया था। इसे ऑटो में रखकर आगे ले जाने की तैयारी थी। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी खोये का कोई दावेदार सामने नहीं आया। बारिश में सड़क किनारे खुले और बेहद गंदे स्थान पर रखे होने के साथ खोये से दुर्गंध भी आ रही थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *