नैमिषारण्य में शोभायात्रा आज:बाबा भूतेश्वर नाथ की बारात निकलेगी, महाआरती के बाद बांटा जाएगा प्रसाद

नैमिषारण्य में शोभायात्रा आज:बाबा भूतेश्वर नाथ की बारात निकलेगी, महाआरती के बाद बांटा जाएगा प्रसाद

नैमिषारण्य में बुधवार को धर्म और आस्था का एक अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। श्री भूतेश्वर नाथ महादेव जी की प्रथम वार्षिक भव्य शोभायात्रा एवं बारात का आयोजन 26 अगस्त, बुधवार को बड़े धूमधाम के साथ किया जा रहा है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह और हर्ष का माहौल है। आयोजन समिति के अनुसार, बाबा भूतेश्वर नाथ की बारात दोपहर 3:30 बजे गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ प्रस्थान करेगी। बारात में स्वयं बाबा भूतेश्वर नाथ नगर भ्रमण पर निकलेंगे और अपने भक्तों को दर्शन देंगे। पूरे मार्ग को भक्तिमय माहौल और जयकारों से सराबोर करने की विशेष तैयारियां की गई हैं। शोभायात्रा के समापन के उपरांत, रात्रि 8:00 बजे बाबा भूतेश्वर नाथ की भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भव्य श्रृंगार के साथ महाप्रसाद का वितरण भी होगा। कार्यक्रम के व्यवस्थापक शिवम दीक्षित ने सभी नगरवासियों और शिवभक्तों से अपील की है कि वे अपने परिवार और मित्रों सहित इस पावन शोभायात्रा व बारात में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य के भागी बनें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *