बलौदाबाजार में 7 दिन चला वारंट अभियान:67 वारंटी गिरफ्तार, 2012 से फरार आरोपी भी पकड़ा, चेक बाउंस से लेकर चोरी-मारपीट तक के केस

बलौदाबाजार में 7 दिन चला वारंट अभियान:67 वारंटी गिरफ्तार, 2012 से फरार आरोपी भी पकड़ा, चेक बाउंस से लेकर चोरी-मारपीट तक के केस

बलौदाबाजार जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और लंबे समय से फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए गए 7 दिन विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 17 से 24 अगस्त 2026 तक चले अभियान में पुलिस ने कुल 67 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें 50 स्थाई और 17 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। इस कार्रवाई के दौरान साल 2012 से फरार एक आरोपी को भी अंतरजिला दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। रायपुर से महासमुंद तक दबिश पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देश पर पुलिस टीमों ने रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर, कोरबा, महासमुंद और मंदिर हसौद समेत कई स्थानों पर वारंटियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। लगातार कार्रवाई के चलते लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे वारंटी भी पकड़े गए। 14 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा अभियान की सबसे बड़ी सफलता साल 2012 से फरार स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी रही। आरोपी करीब 14 वर्षों से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अंतरजिला दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। चेक बाउंस से लेकर चोरी और मारपीट तक के मामले गिरफ्तार वारंटियों के खिलाफ चेक बाउंस, आबकारी, नारकोटिक्स, चोरी, मारपीट समेत विभिन्न अपराधों के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में जारी वारंटों की तामिली करते हुए आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे भेजा। भाटापारा शहर पुलिस सबसे आगे अभियान में थाना भाटापारा शहर पुलिस ने सर्वाधिक 18 स्थाई वारंट तामील कराए। इस कार्रवाई के लिए थाना पुलिस की सक्रियता और मुस्तैदी की सराहना की गई। जिले के अन्य थाना और चौकी प्रभारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में कार्रवाई कर अभियान को सफल बनाया। आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई एसपी गौरव राय ने अभियान में शामिल पुलिसकर्मियों के कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कानून से भाग रहे अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस किसी भी अपराधी को बख्शने वाली नहीं है। उन्होंने नागरिकों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *