गोरखपुर में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत:हर इलाके के लिए अलग नंबर जारी, अब मिनटों में दर्ज होगी शिकायत

गोरखपुर में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत:हर इलाके के लिए अलग नंबर जारी, अब मिनटों में दर्ज होगी शिकायत

गोरखपुर। बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के जल्द निस्तारण के लिए विभाग ने नई व्यवस्था लागू की है। अब बिजली कटौती, लो-वोल्टेज, ट्रांसफार्मर खराब होने या लाइन फॉल्ट जैसी समस्या होने पर उपभोक्ता सीधे अपने क्षेत्र के बिजली उपकेंद्र या संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकेंगे। विभाग ने अलग-अलग इलाकों के लिए मोबाइल नंबर जारी किए हैं। इसके अलावा उपभोक्ता 24 घंटे चालू हेल्पलाइन 1912 पर भी बिजली संबंधी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इन इलाकों के लिए जारी हुए नंबर राप्तीनगर-ओल्ड/कूड़ाघाट क्षेत्र 9453047870 9453047403 राप्तीनगर-न्यू क्षेत्र 9415618168 9453047402 मेडिकल कॉलेज/शाहपुर क्षेत्र 9453047869 9450998640 अन्य राप्तीनगर-ओल्ड क्षेत्र 9453047869 9453047405 इन मोहल्लों के उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ नई व्यवस्था का लाभ भगवानपुर, राप्तीनगर फेज-3, इंद्रपुरम, बिछियापुर, गायत्रीपुरम, गंगानगर, अशोक नगर, रामजानकी नगर, कूड़ाघाट, मोहद्दीपुर, शिवनगर, कन्हैया नगर, मेडिकल कॉलेज, शाहपुर समेत आसपास के कई मोहल्लों के उपभोक्ताओं को मिलेगा। शिकायत के लिए नहीं भटकना पड़ेगा बिजली विभाग की ओर से इलाकेवार मोबाइल नंबर जारी होने के बाद उपभोक्ताओं को शिकायत दर्ज कराने के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वे सीधे संबंधित अधिकारी से संपर्क कर सकेंगे। विभाग का दावा है कि इससे बिजली संबंधी शिकायतों के निस्तारण में तेजी आएगी। शिकायत करते समय ये जानकारी दें बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि शिकायत दर्ज कराते समय अपना सही नाम, पूरा पता और मोबाइल नंबर जरूर बताएं। इससे शिकायत की पहचान और मौके पर टीम भेजने की प्रक्रिया में आसानी होगी और समस्या का जल्द समाधान कराया जा सकेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *