तेंदुए ने पालतू कुत्ते को बनाया शिकार:लखीमपुर-खीरी में बझेड़ा-शंकरपुर के बीच दिखा तेंदुआ, इलाके में दहशत

तेंदुए ने पालतू कुत्ते को बनाया शिकार:लखीमपुर-खीरी में बझेड़ा-शंकरपुर के बीच दिखा तेंदुआ, इलाके में दहशत

लखीमपुर खीरी के भीरा वनरेंज क्षेत्र में तेंदुए ने एक पालतू कुत्ते को अपना शिकार बना लिया। यह घटना बझेड़ा और शंकरपुर गांव के बीच बीती रात हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। बझेड़ा निवासी ज्ञानी सिंह का पालतू कुत्ता रात में बाड़े में बंधा था। देर रात तेंदुआ आबादी क्षेत्र में घुसा और कुत्ते को उठा ले गया। सुबह ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर डायल 112 और भीरा वनरेंज की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। वनरक्षक शरद मिश्र ने बताया कि इलाके में लगातार निगरानी की जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि रात में अकेले जंगल के किनारे न जाएं। बच्चों और पालतू जानवरों को सुरक्षित जगह पर रखें। तेंदुआ दिखने पर तुरंत वन विभाग को बताएं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *