भोजपुर में करंट लगने से किसान की मौत हो गई। सुबह घर से खेत देखने के लिए निकले थे। परिजन ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान बहरी गांव के वार्ड नंबर 10 निवासी राम बहादुर सिंह के रूप में हुई है। गांव में रहकर खेती-बाड़ी का काम करते थे। घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र की है। मृतक के बेटे रुपेश ने बताया कि रोज की तरह सुबह खेत की ओर गए। वहां से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में लगे बिजली के पोल के संपर्क में आ गए। पोल में पहले से करंट आ रहा था। सटते ही वह जमीन पर गिर पड़े और छटपटाने लगे। ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें पोल से दूर किया। इसके बाद आनन-फानन में इलाज के लिए गड़हनी पीएचसी लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घर में मचा कोहराम मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया। परिवार में पत्नी मानती देवी, तीन पुत्र रुपेश, राहुल, रौशन और एक पुत्री शुभांति देवी है। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में करंट लगने से किसान की मौत हो गई। सुबह घर से खेत देखने के लिए निकले थे। परिजन ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान बहरी गांव के वार्ड नंबर 10 निवासी राम बहादुर सिंह के रूप में हुई है। गांव में रहकर खेती-बाड़ी का काम करते थे। घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र की है। मृतक के बेटे रुपेश ने बताया कि रोज की तरह सुबह खेत की ओर गए। वहां से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में लगे बिजली के पोल के संपर्क में आ गए। पोल में पहले से करंट आ रहा था। सटते ही वह जमीन पर गिर पड़े और छटपटाने लगे। ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें पोल से दूर किया। इसके बाद आनन-फानन में इलाज के लिए गड़हनी पीएचसी लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घर में मचा कोहराम मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया। परिवार में पत्नी मानती देवी, तीन पुत्र रुपेश, राहुल, रौशन और एक पुत्री शुभांति देवी है। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

