संतों ने नारे लगाए—“चंदा चोरों, अयोध्या छोड़ो” के नारे:आरोप लगाया कि चंदा प्रकरण में आरोपियों को बचाया जा रहा

संतों ने नारे लगाए—“चंदा चोरों, अयोध्या छोड़ो” के नारे:आरोप लगाया कि चंदा प्रकरण में आरोपियों को बचाया जा रहा

चंपत राय के विरोध में संतों की प्रस्तावित बैठक पर पुलिस ने रोक लगा दी है। बैठक कारसेवकपुरम के पास ओम आश्रम में आयोजित थी।।संतों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने आश्रम में ताला लगा दिया।कुछ देर तक संतों को नजरबंद किए जाने का भी आरोप लगाया गया। संतों ने जिला प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाया। संतों ने नारे लगाए—“चंदा चोरों, अयोध्या छोड़ो।” संतों ने आरोप लगाया कि चंदा प्रकरण में आरोपियों को बचाया जा रहा है।विरोधी गुट ने चेतावनी दी कि जल्द एक लाख संतों को लेकर अयोध्या में बड़ी बैठक करेंगे। संतों ने मांग की कि वर्तमान राम मंदिर ट्रस्ट को भंग कर संतों का ट्रस्ट बनाया जाए। बैठक में महंत जानकीघाट बड़ा स्थान के महंत जन्मेजय शरण, प्रकाशानंद गिरि उर्फ कंप्यूटर बाबा और महामंडलेश्वर परमानंद गिरि समेत कई संत मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *