बक्सर के नारायणपुर में 5 किमी लंबी कलश यात्रा:महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर निकली, 26 अगस्त को होगी प्राण प्रतिष्ठा

बक्सर के नारायणपुर में 5 किमी लंबी कलश यात्रा:महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर निकली, 26 अगस्त को होगी प्राण प्रतिष्ठा

बक्सर जिले के चौसा नगर पंचायत क्षेत्र के नारायणपुर में महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। करीब पांच किलोमीटर लंबी इस यात्रा में हजारों की संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु भगवा और तिरंगा झंडा लिए नए परिधानों में माथे पर कलश धारण कर आस्था के साथ यात्रा में शामिल हुए। पैदल चलने वालों के साथ बड़ी संख्या में लोग वाहनों से भी कलश यात्रा में पहुंचे। महादेवा घाट से भरा गया गंगाजल कलश यात्रा नारायणपुर स्थित महादेव मंदिर परिसर से शुरू हुई। यह यादव मोड़, बारे मोड़ और दुर्गा मंदिर होते हुए महादेवा घाट पहुंची। यहां महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कलशों में गंगाजल भरा। इसके बाद श्रद्धालु जल लेकर वापस नारायणपुर स्थित मंदिर परिसर लौटे। मंदिर में शुरू हुए धार्मिक अनुष्ठान मंदिर परिसर पहुंचने के बाद प्रकांड पंडितों की देखरेख में प्राण प्रतिष्ठा से संबंधित धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत की गई। आयोजन को लेकर नारायणपुर और आसपास के गांवों में भी काफी उत्साह देखा गया। तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक आयोजन आयोजन समिति के अनुसार, महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन के रूप में मनाया जा रहा है। सोमवार को कलश यात्रा के बाद मंगलवार, 25 अगस्त को बक्सर जिले की प्रसिद्ध कीर्तन मंडलियों द्वारा 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन किया जाएगा। 26 अगस्त को होगी महादेव की प्राण प्रतिष्ठा बुधवार, 26 अगस्त को मंदिर में विधि-विधान के साथ महादेव की प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। ग्रामीण और आयोजन समिति के सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारियों में जुटे हैं। बक्सर जिले के चौसा नगर पंचायत क्षेत्र के नारायणपुर में महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। करीब पांच किलोमीटर लंबी इस यात्रा में हजारों की संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु भगवा और तिरंगा झंडा लिए नए परिधानों में माथे पर कलश धारण कर आस्था के साथ यात्रा में शामिल हुए। पैदल चलने वालों के साथ बड़ी संख्या में लोग वाहनों से भी कलश यात्रा में पहुंचे। महादेवा घाट से भरा गया गंगाजल कलश यात्रा नारायणपुर स्थित महादेव मंदिर परिसर से शुरू हुई। यह यादव मोड़, बारे मोड़ और दुर्गा मंदिर होते हुए महादेवा घाट पहुंची। यहां महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कलशों में गंगाजल भरा। इसके बाद श्रद्धालु जल लेकर वापस नारायणपुर स्थित मंदिर परिसर लौटे। मंदिर में शुरू हुए धार्मिक अनुष्ठान मंदिर परिसर पहुंचने के बाद प्रकांड पंडितों की देखरेख में प्राण प्रतिष्ठा से संबंधित धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत की गई। आयोजन को लेकर नारायणपुर और आसपास के गांवों में भी काफी उत्साह देखा गया। तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक आयोजन आयोजन समिति के अनुसार, महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन के रूप में मनाया जा रहा है। सोमवार को कलश यात्रा के बाद मंगलवार, 25 अगस्त को बक्सर जिले की प्रसिद्ध कीर्तन मंडलियों द्वारा 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन किया जाएगा। 26 अगस्त को होगी महादेव की प्राण प्रतिष्ठा बुधवार, 26 अगस्त को मंदिर में विधि-विधान के साथ महादेव की प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। ग्रामीण और आयोजन समिति के सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारियों में जुटे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *