नवादा में 27 अगस्त को एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित किया जाएगा। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निर्देश पर जिला नियोजनालय, नवादा इसका आयोजन कर रहा है। यह मेला ‘नियोजक आपके क्षेत्र’ कार्यक्रम के तहत गोनावां स्थित संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय, सरकारी आईटीआई कैंपस के समीप आयोजित होगा। प्रशिक्षित अभ्यर्थी को योग्यतानुसार नौकरी इस मेले में बिहार और अन्य राज्यों से लगभग 25 से 30 कंपनियां शामिल होने की उम्मीद है। यहां गैर-मैट्रिक से लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। केवाईपी, डोमेन, आरटीडी, पीएमकेवीवाई और पीएमकेके जैसी विभिन्न योजनाओं के तहत प्रशिक्षित अभ्यर्थी भी अपनी योग्यतानुसार नौकरी प्राप्त कर सकेंगे। रोजगार मेले में स्वरोजगार और कौशल विकास के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे बेरोजगार युवाओं और अन्य जरूरतमंद लाभार्थियों को लाभ मिल सके। सेतु पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का बिहार रोजगार सेतु पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकरण की सुविधा जिला नियोजनालय कार्यालय और मेला स्थल दोनों स्थानों पर उपलब्ध होगी। बिना पंजीकरण के किसी भी अभ्यर्थी को मेले में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बायोडाटा, योग्यता प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति लाएं अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, शैक्षणिक और योग्यता प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति तथा पासपोर्ट आकार के फोटो लाने होंगे। प्रवेश से लेकर अंतिम चयन तक की पूरी प्रक्रिया निःशुल्क रहेगी। जिला नियोजनालय ने सभी बेरोजगार युवक-युवतियों से इस अवसर का लाभ उठाने और अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। नवादा में 27 अगस्त को एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित किया जाएगा। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निर्देश पर जिला नियोजनालय, नवादा इसका आयोजन कर रहा है। यह मेला ‘नियोजक आपके क्षेत्र’ कार्यक्रम के तहत गोनावां स्थित संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय, सरकारी आईटीआई कैंपस के समीप आयोजित होगा। प्रशिक्षित अभ्यर्थी को योग्यतानुसार नौकरी इस मेले में बिहार और अन्य राज्यों से लगभग 25 से 30 कंपनियां शामिल होने की उम्मीद है। यहां गैर-मैट्रिक से लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। केवाईपी, डोमेन, आरटीडी, पीएमकेवीवाई और पीएमकेके जैसी विभिन्न योजनाओं के तहत प्रशिक्षित अभ्यर्थी भी अपनी योग्यतानुसार नौकरी प्राप्त कर सकेंगे। रोजगार मेले में स्वरोजगार और कौशल विकास के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे बेरोजगार युवाओं और अन्य जरूरतमंद लाभार्थियों को लाभ मिल सके। सेतु पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का बिहार रोजगार सेतु पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकरण की सुविधा जिला नियोजनालय कार्यालय और मेला स्थल दोनों स्थानों पर उपलब्ध होगी। बिना पंजीकरण के किसी भी अभ्यर्थी को मेले में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बायोडाटा, योग्यता प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति लाएं अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, शैक्षणिक और योग्यता प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति तथा पासपोर्ट आकार के फोटो लाने होंगे। प्रवेश से लेकर अंतिम चयन तक की पूरी प्रक्रिया निःशुल्क रहेगी। जिला नियोजनालय ने सभी बेरोजगार युवक-युवतियों से इस अवसर का लाभ उठाने और अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

