कैमूर पुलिस ने 50 दिन में 40 पशु तस्कर पकड़े:विशेष अभियान में 621 मवेशी मुक्त कराए, 23 गाड़ी जब्त

कैमूर पुलिस ने 50 दिन में 40 पशु तस्कर पकड़े:विशेष अभियान में 621 मवेशी मुक्त कराए, 23 गाड़ी जब्त

कैमूर पुलिस ने पशु तस्करी पर नकेल कसने के लिए चलाए गए विशेष अभियान में सफलता हासिल की है। एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस दल ने पिछले 50 दिनों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 40 पशु तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, 621 मवेशियों को मुक्त कराया और 17 वाहन जब्त किए। अभियान के तहत पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे 13 पिकअप और 10 बड़े कंटेनर वाहनों को जब्त किया। 2 अगस्त को दो कंटेनर से 88 मवेशी बरामद किए यह कार्रवाई जिले के भभुआ, मोहनियां, दुर्गावती, चैनपुर, चांद, रामपुर, सोनहन और कुदरा सहित कई थाना क्षेत्रों में की गई। अगस्त माह में पुलिस ने 180 पशुओं को जब्त किया और 7 तस्करों को गिरफ्तार किया। 2 अगस्त को मोहनियां पुलिस ने बरेज में छापेमारी कर दो कंटेनर से 88 मवेशी बरामद किए। इस दौरान यूपी के हापुड़ निवासी मो. इरशाद और दरभंगा के राजा राम को गिरफ्तार किया गया। वाहन जांच के दौरान कई मवेशी और तस्कर पकड़े 18 अगस्त को दुर्गावती पुलिस ने डिडखीली के पास से 29 पशुओं के साथ प्रयागराज के अनवर अहमद और प्रतापगढ़ के मानधाता को पकड़ा। इसके अलावा, 20 अगस्त को दसीती नहर के पास से 27 मवेशी और 22 अगस्त को कुल्हड़िया मोड़ के पास से 36 मवेशी लदे कंटेनर के साथ तस्करों को पकड़ा गया। जुलाई महीने में भी सोनहन, दुर्गावती, कुदरा और चैनपुर थाना क्षेत्रों में वाहन जांच के दौरान कई मवेशी और तस्कर पकड़े गए थे। कैमूर पुलिस ने पशु तस्करी पर नकेल कसने के लिए चलाए गए विशेष अभियान में सफलता हासिल की है। एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस दल ने पिछले 50 दिनों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 40 पशु तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, 621 मवेशियों को मुक्त कराया और 17 वाहन जब्त किए। अभियान के तहत पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे 13 पिकअप और 10 बड़े कंटेनर वाहनों को जब्त किया। 2 अगस्त को दो कंटेनर से 88 मवेशी बरामद किए यह कार्रवाई जिले के भभुआ, मोहनियां, दुर्गावती, चैनपुर, चांद, रामपुर, सोनहन और कुदरा सहित कई थाना क्षेत्रों में की गई। अगस्त माह में पुलिस ने 180 पशुओं को जब्त किया और 7 तस्करों को गिरफ्तार किया। 2 अगस्त को मोहनियां पुलिस ने बरेज में छापेमारी कर दो कंटेनर से 88 मवेशी बरामद किए। इस दौरान यूपी के हापुड़ निवासी मो. इरशाद और दरभंगा के राजा राम को गिरफ्तार किया गया। वाहन जांच के दौरान कई मवेशी और तस्कर पकड़े 18 अगस्त को दुर्गावती पुलिस ने डिडखीली के पास से 29 पशुओं के साथ प्रयागराज के अनवर अहमद और प्रतापगढ़ के मानधाता को पकड़ा। इसके अलावा, 20 अगस्त को दसीती नहर के पास से 27 मवेशी और 22 अगस्त को कुल्हड़िया मोड़ के पास से 36 मवेशी लदे कंटेनर के साथ तस्करों को पकड़ा गया। जुलाई महीने में भी सोनहन, दुर्गावती, कुदरा और चैनपुर थाना क्षेत्रों में वाहन जांच के दौरान कई मवेशी और तस्कर पकड़े गए थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *