अंतिम सोमवारी पर शिवमन्दिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़:पंचबदन-कामेश्वर धाम में क्राउड कंट्रोल के कड़े इंतजाम, DM-SP ने किया दौरा

अंतिम सोमवारी पर शिवमन्दिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़:पंचबदन-कामेश्वर धाम में क्राउड कंट्रोल के कड़े इंतजाम, DM-SP ने किया दौरा

शेखपुरा जिले में सावन की अंतिम सोमवारी पर शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु विभिन्न शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे थे। जिले के कामेश्वर धाम और पंचबदन स्थान शिवलिंग पर विशेष रूप से भक्तों की कतारें देखी गईं। “बोल बम” के नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। दोनों प्रमुख मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भक्त कतारबद्ध खड़े थे। खासकर पंचबदन स्थान मंदिर परिसर के बाहर मेहूस-बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग पर लंबी कतारें लगी थीं। सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे प्रशासन ने अंतिम सोमवारी के कारण इस मुख्य मार्ग पर यातायात रोक दिया था और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की थी। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारें लगाई गई थीं ताकि व्यवस्था बनी रहे। श्रद्धालु श्रद्धा और उत्साह के साथ गंगाजल, दूध, बेलपत्र, पुष्प आदि भगवान भोलेनाथ को अर्पित कर रहे थे। श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ और उत्साह जिला मुख्यालय स्थित गिरिहिंडा पहाड़ पर अवस्थित कामेश्वर नाथ बाबा शिव मंदिर और बरबीघा प्रखंड के कुसेढ़ी स्थित बाबा पंचबदन स्थान मंदिर में देखा गया। जिला प्रशासन ने लोगों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे। सड़क यातायात व्यवस्था में भी विशेष परिवर्तन जिलाधिकारी शेखर आनंद और पुलिस अधीक्षक हिमांशु स्वयं सुरक्षा और सुविधा का जायजा लेने के लिए लगातार भ्रमणशील रहे। सड़क यातायात व्यवस्था में भी विशेष परिवर्तन किया गया था। पंचबदन स्थान में अंतिम सोमवारी के दिन पटना जिले के बाढ़ स्थित गंगा से कांवर में जल लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करने पहुंचे। अन्य श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डाक विभाग द्वारा गंगोत्री का गंगाजल भी उपलब्ध कराया जा रहा था। जिला प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए थे। शेखपुरा जिले में सावन की अंतिम सोमवारी पर शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु विभिन्न शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे थे। जिले के कामेश्वर धाम और पंचबदन स्थान शिवलिंग पर विशेष रूप से भक्तों की कतारें देखी गईं। “बोल बम” के नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। दोनों प्रमुख मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भक्त कतारबद्ध खड़े थे। खासकर पंचबदन स्थान मंदिर परिसर के बाहर मेहूस-बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग पर लंबी कतारें लगी थीं। सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे प्रशासन ने अंतिम सोमवारी के कारण इस मुख्य मार्ग पर यातायात रोक दिया था और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की थी। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारें लगाई गई थीं ताकि व्यवस्था बनी रहे। श्रद्धालु श्रद्धा और उत्साह के साथ गंगाजल, दूध, बेलपत्र, पुष्प आदि भगवान भोलेनाथ को अर्पित कर रहे थे। श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ और उत्साह जिला मुख्यालय स्थित गिरिहिंडा पहाड़ पर अवस्थित कामेश्वर नाथ बाबा शिव मंदिर और बरबीघा प्रखंड के कुसेढ़ी स्थित बाबा पंचबदन स्थान मंदिर में देखा गया। जिला प्रशासन ने लोगों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे। सड़क यातायात व्यवस्था में भी विशेष परिवर्तन जिलाधिकारी शेखर आनंद और पुलिस अधीक्षक हिमांशु स्वयं सुरक्षा और सुविधा का जायजा लेने के लिए लगातार भ्रमणशील रहे। सड़क यातायात व्यवस्था में भी विशेष परिवर्तन किया गया था। पंचबदन स्थान में अंतिम सोमवारी के दिन पटना जिले के बाढ़ स्थित गंगा से कांवर में जल लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करने पहुंचे। अन्य श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डाक विभाग द्वारा गंगोत्री का गंगाजल भी उपलब्ध कराया जा रहा था। जिला प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *