रेवाड़ी बाल भवन में आज जिला परिवेदना समिति की बैठक होगी। जिसकी अध्यक्षता जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा करेंगे। बैठक में 12 शिकायतें सुनवाई के लिए रखी जाएंगी। जिनमें से 8 नई और 12 शिकायतें पुरानी होंगी। जिला उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बयान जारी कर यह जानकारी दी। बैठक की सभी तैयारियां पूरी उन्होंने कहा कि बैठक में शामिल शिकायतों के सभी परिवादियों को इसकी सूचना दे दी गई है। इसके अलावा सभी विभागाध्यक्ष, ग्रीवेंश कमेटी के सदस्य और विभिन्न निकायों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। डीसी ने बताया कि बैठक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

