राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की बैठक:दिलीप मिश्रा फिर बने लखनऊ जिलाध्यक्ष; बोले- जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाऊंगा

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की बैठक:दिलीप मिश्रा फिर बने लखनऊ जिलाध्यक्ष; बोले- जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाऊंगा

लखनऊ में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने अपने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। शनिवार को शहर के वृंदावन स्थित कार्यालय (6सी/126) में संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों और सम्मानित पत्रकारों ने सर्वसम्मति से दिलीप मिश्रा के नाम पर मुहर लगाते हुए, उन्हें लगातार दूसरी बार लखनऊ जिले का अध्यक्ष मनोनीत किया है। पत्रकारों की सुरक्षा और संगठन की मजबूती पर जोर बैठक के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, पत्रकारों के हितों एवं उनकी सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों को शासन-प्रशासन के सामने प्रमुखता से उठाने तथा सभी पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि दिलीप मिश्रा अपने पिछले अनुभवों और सक्रियता से लखनऊ जिले में संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाऊंगा दोबारा जिलाध्यक्ष का अहम दायित्व मिलने पर दिलीप मिश्रा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताकर यह जिम्मेदारी दोबारा सौंपी है, मैं उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा। हमारा पहला प्रयास रहेगा कि पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाए।” उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पत्रकार समाज की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाते हैं, इसलिए उनके सम्मान और सुरक्षा के लिए यह संगठन हमेशा एक मजबूत ढाल बनकर खड़ा रहेगा। कार्यक्रम में इनकी रही प्रमुख उपस्थिति इस महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके अलावा प्रदेश टीम से दिलीप श्रीवास्तव, सचिन दीक्षित व राकेश मिश्रा और जिला टीम से विनीत कुमार मिश्रा, भारत भूषण व गौरव शुक्ला मौजूद रहे। साथ ही, राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ‘दीपू’ ने भी इस बैठक में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *