शेखपुरा में ट्रेन से कटकर 23 वर्षीय युवक की मौत:पटना मजदूरी करने जा रहा था, कोसुंभा रेलवे हाल्ट के पास हादसा

शेखपुरा में ट्रेन से कटकर 23 वर्षीय युवक की मौत:पटना मजदूरी करने जा रहा था, कोसुंभा रेलवे हाल्ट के पास हादसा

शेखपुरा में शनिवार को गया-किउल रेलखंड पर एक हादसा हो गया। कोसुंभा थाना क्षेत्र के कोसुंभा रेलवे हाल्ट के समीप ट्रेन की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बेलदरिया गांव निवासी मुनिरक बिन्द के पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है। राजकुमार पटना में मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। वह रेलवे हाल्ट की ओर जा रहा था, तभी गया-किउल रेलवे लाइन पर यह घटना हुई। देखें, मौके से आई तस्वीरें… 2 साल पहले हुई थी शादी मृतक के चाचा ने बताया कि दोनों दिशाओं से ट्रेन आने के कारण राजकुमार असमंजस में पड़ गया और एक ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक राजकुमार की शादी दो साल पहले हुई थी। वह अपने पीछे अपनी पत्नी और एक साल के बेटे को छोड़ गया है। पुलिस को उसके शव के पास से एक थैला भी मिला है, जिसे लेकर वह पटना जाने के लिए निकला था। थानाध्यक्ष बोले-मामले की जांच जारी हादसे की सूचना मिलते ही कोसुंभा थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थाना अध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा में शनिवार को गया-किउल रेलखंड पर एक हादसा हो गया। कोसुंभा थाना क्षेत्र के कोसुंभा रेलवे हाल्ट के समीप ट्रेन की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बेलदरिया गांव निवासी मुनिरक बिन्द के पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है। राजकुमार पटना में मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। वह रेलवे हाल्ट की ओर जा रहा था, तभी गया-किउल रेलवे लाइन पर यह घटना हुई। देखें, मौके से आई तस्वीरें… 2 साल पहले हुई थी शादी मृतक के चाचा ने बताया कि दोनों दिशाओं से ट्रेन आने के कारण राजकुमार असमंजस में पड़ गया और एक ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक राजकुमार की शादी दो साल पहले हुई थी। वह अपने पीछे अपनी पत्नी और एक साल के बेटे को छोड़ गया है। पुलिस को उसके शव के पास से एक थैला भी मिला है, जिसे लेकर वह पटना जाने के लिए निकला था। थानाध्यक्ष बोले-मामले की जांच जारी हादसे की सूचना मिलते ही कोसुंभा थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थाना अध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *