गौरीचक पुलिस ने शुक्रवार रात बेलदारीचक पुल के पास से बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त किए गए। यह कार्रवाई गौरीचक थानाध्यक्ष सुमन कुमार और अपर थानाध्यक्ष रवि कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस को गौरीचक थाना क्षेत्र के बेलदारीचक पुल के नीचे अवैध बालू के कारोबार और परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच अभियान चलाया। इस दौरान बालू लदे तीन ट्रैक्टर पकड़े गए। चालकों के पास बालू परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं थे, जिसके बाद पुलिस ने तीनों ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष सुमन कुमार और अपर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि जब्त किए गए तीनों ट्रैक्टरों पर खनन विभाग के नियमानुसार 1,12,400 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई जिला खनन पदाधिकारी और थाना के पुलिस पदाधिकारियों के सहयोग से की गई। जब्त किए गए तीनों ट्रैक्टरों के संबंध में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। गौरीचक पुलिस ने शुक्रवार रात बेलदारीचक पुल के पास से बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त किए गए। यह कार्रवाई गौरीचक थानाध्यक्ष सुमन कुमार और अपर थानाध्यक्ष रवि कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस को गौरीचक थाना क्षेत्र के बेलदारीचक पुल के नीचे अवैध बालू के कारोबार और परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच अभियान चलाया। इस दौरान बालू लदे तीन ट्रैक्टर पकड़े गए। चालकों के पास बालू परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं थे, जिसके बाद पुलिस ने तीनों ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष सुमन कुमार और अपर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि जब्त किए गए तीनों ट्रैक्टरों पर खनन विभाग के नियमानुसार 1,12,400 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई जिला खनन पदाधिकारी और थाना के पुलिस पदाधिकारियों के सहयोग से की गई। जब्त किए गए तीनों ट्रैक्टरों के संबंध में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

