तुरकौलिया थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर बेलघटी गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 25 वर्षीय आएशा खातून के रूप में हुई है, जो सरवर आलम की पत्नी थीं। घटना की सूचना मिलते ही विवाहिता के मायके वाले मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो चुके थे। आएशा खातून की शादी करीब तीन महीने पहले मुमताज आलम के पुत्र सरवर आलम से हुई थी। मृतका के चाचा, मोतिहारी नकछेद टोला निवासी नेजाम आलम ने बताया कि उन्हें दोपहर में आएशा की संदिग्ध मौत की सूचना मिली। जब वे जयसिंहपुर बेलघटी पहुंचे, तो घर में शव पड़ा था और ससुराल पक्ष का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर आएशा की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि पारिवारिक कलह के कारण विवाहिता ने आत्महत्या की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को बुलाया। टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम और एफएसएल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। तुरकौलिया थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर बेलघटी गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 25 वर्षीय आएशा खातून के रूप में हुई है, जो सरवर आलम की पत्नी थीं। घटना की सूचना मिलते ही विवाहिता के मायके वाले मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो चुके थे। आएशा खातून की शादी करीब तीन महीने पहले मुमताज आलम के पुत्र सरवर आलम से हुई थी। मृतका के चाचा, मोतिहारी नकछेद टोला निवासी नेजाम आलम ने बताया कि उन्हें दोपहर में आएशा की संदिग्ध मौत की सूचना मिली। जब वे जयसिंहपुर बेलघटी पहुंचे, तो घर में शव पड़ा था और ससुराल पक्ष का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर आएशा की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि पारिवारिक कलह के कारण विवाहिता ने आत्महत्या की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को बुलाया। टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम और एफएसएल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

