भोजपुर में 50 ग्राम हेरोइन के साथ चार गिरफ्तार:पुलिस-एसटीएफ की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

भोजपुर में 50 ग्राम हेरोइन के साथ चार गिरफ्तार:पुलिस-एसटीएफ की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

पीरो/भोजपुर पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त टीम ने सहार थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 50 ग्राम हेरोइन/स्मैक जैसे मादक पदार्थ के साथ चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से पांच मोबाइल फोन और एक स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद की है। पुलिस को 20 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग चार पहिया वाहन से अवैध मादक पदार्थ लेकर अरवल की ओर जा रहे हैं। इस सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए भोजपुर एसपी के निर्देश पर पीरो एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने सहार-अरवल पुल के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इसी क्रम में एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार को रोका गया। कार में सवार चार लोगों की तलाशी लेने पर उनके पास से 50 ग्राम हेरोइन/स्मैक जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राहुल यादव (निवासी उमरिया, थाना शाहपुर), रिन्शु पांडेय (निवासी कुन्देशर, थाना शाहपुर), रवि शंकर (निवासी कुन्देशर, थाना शाहपुर) और विकास कुमार वर्मा (निवासी मिल्की ईश्वरपुर, थाना करनामेपुर, भोजपुर) के रूप में हुई है। इस मामले में सहार थाना में कांड संख्या 153/26, दिनांक 20 अगस्त 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पीरो/भोजपुर पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त टीम ने सहार थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 50 ग्राम हेरोइन/स्मैक जैसे मादक पदार्थ के साथ चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से पांच मोबाइल फोन और एक स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद की है। पुलिस को 20 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग चार पहिया वाहन से अवैध मादक पदार्थ लेकर अरवल की ओर जा रहे हैं। इस सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए भोजपुर एसपी के निर्देश पर पीरो एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने सहार-अरवल पुल के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इसी क्रम में एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार को रोका गया। कार में सवार चार लोगों की तलाशी लेने पर उनके पास से 50 ग्राम हेरोइन/स्मैक जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राहुल यादव (निवासी उमरिया, थाना शाहपुर), रिन्शु पांडेय (निवासी कुन्देशर, थाना शाहपुर), रवि शंकर (निवासी कुन्देशर, थाना शाहपुर) और विकास कुमार वर्मा (निवासी मिल्की ईश्वरपुर, थाना करनामेपुर, भोजपुर) के रूप में हुई है। इस मामले में सहार थाना में कांड संख्या 153/26, दिनांक 20 अगस्त 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *