जालौन में ट्रेन चपेट में आने से मजदूर की मौत:काम पर निकला था 29 वर्षीय रिंकू, मौके पर तोड़ा दम; परिवार में पसरा मातम

जालौन में ट्रेन चपेट में आने से मजदूर की मौत:काम पर निकला था 29 वर्षीय रिंकू, मौके पर तोड़ा दम; परिवार में पसरा मातम

जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से 29 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। हादसा कुईया गांव के पास हुआ। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान कुईया गांव निवासी रिंकू के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार, रिंकू शुक्रवार को रोज की तरह काम के लिए घर से निकला था। इसी दौरान रेलवे ट्रैक के पास वह ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव की पहचान कराने के बाद पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। घटना से जुड़े तथ्यों और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाई जा रही है। परिवार पर टूटा आर्थिक संकट रिंकू की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि रिंकू ही परिवार की जिम्मेदारियां संभालता था। उसकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *