6 सितंबर को पटना में होगा Gen Z का जुटान:AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा करेंगी नेतृत्व, एसके मेमोरियल हॉल में होगा छात्र युवा संसद

6 सितंबर को पटना में होगा Gen Z का जुटान:AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा करेंगी नेतृत्व, एसके मेमोरियल हॉल में होगा छात्र युवा संसद

बिहार में बदहाल शिक्षा व्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली, फीस वृद्धि, विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर हमले और छात्रों-युवाओं के लोकतांत्रिक अधिकारों पर बढ़ते दमन को लेकर छात्र संगठन AISA ने 6 सितंबर को पटना के एसके मेमोरियल हॉल में बिहार के Gen Z के बड़े छात्र-युवा जुटान का ऐलान किया है। इसके साथ ही छात्र युवा संसद भी आयोजित होगी। AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा करेंगी नेतृत्व AISA के अखिल भारतीय महासचिव कॉमरेड प्रसेनजीत ने कहा, बिहार में Gen Z Rising अभियान के तहत अलग-अलग विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के सवाल अब बिहार की Gen Z खुद उठाएगी। फीस वृद्धि से लेकर शिक्षा के निजीकरण, परीक्षा व्यवस्था और रोजगार तक के मुद्दों पर AISA लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा, NEP और नए शिक्षा संबंधी कानूनों के जरिए शिक्षा को और अधिक केंद्रीकृत एवं जनविरोधी बनाने की कोशिश हो रही है, जिसके खिलाफ 6 सितंबर को बड़ा जुटान होगा। इस कार्यक्रम का नेतृत्व AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड नेहा बोरा करेंगी। बिहार के हर विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थान से सवाल उठ रहे AISA बिहार के राज्य अध्यक्ष कॉमरेड धनंजय ने कहा, बिहार के हर विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थान से सवाल उठ रहे हैं, लेकिन सरकार शिक्षा और युवाओं के भविष्य को पूरी तरह हल्के में ले रही है। उन्होंने बताया कि AISA की टीम बिहार के अलग-अलग विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और स्कूलों में जाकर छात्रों और युवाओं से संवाद कर रही है। सरकारी स्कूलों की जर्जर स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कई स्कूलों में पर्याप्त कक्षाएं, कंप्यूटर और प्रयोगशालाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। नरेंद्र मोदी दिल्ली से “दिमागी नक्सल” कहते हैं AISA बिहार की उपाध्यक्ष कॉमरेड सबा आफ़रीन ने कहा कि बिहार के वे सभी छात्र और युवा जो सवाल पूछते हैं, जिन्हें नरेंद्र मोदी दिल्ली से “दिमागी नक्सल” कहते हैं अब संगठित होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा, Gen Z Rising अभियान के तहत AISA बिहार की टीम बिहार के हर जिले, हर विश्वविद्यालय और स्कूल तक पहुंच रही है तथा जागरूक Gen Z और Gen Alpha को संगठित कर रही है। बिहार में बदहाल शिक्षा व्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली, फीस वृद्धि, विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर हमले और छात्रों-युवाओं के लोकतांत्रिक अधिकारों पर बढ़ते दमन को लेकर छात्र संगठन AISA ने 6 सितंबर को पटना के एसके मेमोरियल हॉल में बिहार के Gen Z के बड़े छात्र-युवा जुटान का ऐलान किया है। इसके साथ ही छात्र युवा संसद भी आयोजित होगी। AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा करेंगी नेतृत्व AISA के अखिल भारतीय महासचिव कॉमरेड प्रसेनजीत ने कहा, बिहार में Gen Z Rising अभियान के तहत अलग-अलग विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के सवाल अब बिहार की Gen Z खुद उठाएगी। फीस वृद्धि से लेकर शिक्षा के निजीकरण, परीक्षा व्यवस्था और रोजगार तक के मुद्दों पर AISA लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा, NEP और नए शिक्षा संबंधी कानूनों के जरिए शिक्षा को और अधिक केंद्रीकृत एवं जनविरोधी बनाने की कोशिश हो रही है, जिसके खिलाफ 6 सितंबर को बड़ा जुटान होगा। इस कार्यक्रम का नेतृत्व AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड नेहा बोरा करेंगी। बिहार के हर विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थान से सवाल उठ रहे AISA बिहार के राज्य अध्यक्ष कॉमरेड धनंजय ने कहा, बिहार के हर विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थान से सवाल उठ रहे हैं, लेकिन सरकार शिक्षा और युवाओं के भविष्य को पूरी तरह हल्के में ले रही है। उन्होंने बताया कि AISA की टीम बिहार के अलग-अलग विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और स्कूलों में जाकर छात्रों और युवाओं से संवाद कर रही है। सरकारी स्कूलों की जर्जर स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कई स्कूलों में पर्याप्त कक्षाएं, कंप्यूटर और प्रयोगशालाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। नरेंद्र मोदी दिल्ली से “दिमागी नक्सल” कहते हैं AISA बिहार की उपाध्यक्ष कॉमरेड सबा आफ़रीन ने कहा कि बिहार के वे सभी छात्र और युवा जो सवाल पूछते हैं, जिन्हें नरेंद्र मोदी दिल्ली से “दिमागी नक्सल” कहते हैं अब संगठित होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा, Gen Z Rising अभियान के तहत AISA बिहार की टीम बिहार के हर जिले, हर विश्वविद्यालय और स्कूल तक पहुंच रही है तथा जागरूक Gen Z और Gen Alpha को संगठित कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *