मुजफ्फरपुर में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अटके कामों को जल्दी पूरा कराने के लिए शुक्रवार को सिटी पार्क के पास नगर भवन में सोलर डिस्पोजल मेला लगाया गया। जिला प्रशासन और बिजली विभाग की ओर से लगाए गए इस मेले में बैंक के अधिकारी, सोलर लगाने वाली कंपनियों के लोग और बिजली विभाग की टीम मौजूद रही। यहां पुराने मामलों की समस्या दूर करने के साथ नए लोगों का भी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया। मेला 14 अगस्त को हुई बैठक के बाद लगाया गया। उस बैठक में जिलाधिकारी कुमार गौरव ने बैंक और सोलर वेंडरों के पास अटके मामलों को जल्द निपटाने के लिए ऐसा मेला लगाने को कहा था। वेंडरों के पास 665 मामले अटके सोलर वेंडरों से जुड़े कुल 665 मामलों में काम बाकी था। इनमें 166 मामले ऐसे हैं, जिनमें बैंक से पैसा मिल चुका है, लेकिन घर में सोलर नहीं लगा है। इसके अलावा 327 लोगों ने सोलर लगाने के लिए बैंक से कर्ज नहीं लिया है। इन मामलों में आगे की स्थिति की जानकारी जुटानी है और लोगों से संपर्क कर प्रक्रिया आगे बढ़ानी है। बैंक के पास 529 मामलों में काम बाकी बैंक से जुड़े मामलों की सूची में कुल 1144 आवेदन थे। इनमें से 529 मामलों में अभी बैंक की ओर से काम होना बाकी है। इनमें 135 मामलों में कर्ज की रकम भेजी जानी बाकी है, जबकि 272 मामलों में बैंक से कर्ज की मंजूरी अभी नहीं मिली है। वहीं 122 आवेदन ऐसे हैं, जिन्हें बैंक ने खारिज कर दिया है। इन मामलों में दोबारा जांच कर समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है। मेले में एक जगह मिली बैंक और वेंडर की टीम बिजली विभाग के पूर्वी कार्यपालक अभियंता श्रवण कुमार ठाकुर ने बताया कि मेले से पहले गुरुवार को भी तैयारियों को लेकर बैठक हुई थी। इसमें सभी संबंधित लोगों को अटके मामलों को जल्द पूरा करने को कहा गया था। कार्यपालक अभियंता पंकज राजेश ने बताया कि मेले में बैंक और सोलर वेंडर की टीम को एक जगह बुलाया गया, ताकि लोगों को अलग-अलग जगह भटकना न पड़े। योजना का लाभ लेने के इच्छुक नए लोग भी मौके पर रजिस्ट्रेशन करा सके। बेहतर काम करने वालों को सम्मान मेले में योजना के तहत अच्छा काम करने वाले सोलर वेंडरों, बैंक अधिकारियों, बिजली विभाग के कर्मचारियों और कुछ जूनियर इंजीनियरों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों का कहना है कि पुराने अटके मामलों को जल्द पूरा करने के साथ ज्यादा से ज्यादा घरों में सोलर लगाने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि लोगों को बिजली के बिल में राहत मिल सके। मुजफ्फरपुर में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अटके कामों को जल्दी पूरा कराने के लिए शुक्रवार को सिटी पार्क के पास नगर भवन में सोलर डिस्पोजल मेला लगाया गया। जिला प्रशासन और बिजली विभाग की ओर से लगाए गए इस मेले में बैंक के अधिकारी, सोलर लगाने वाली कंपनियों के लोग और बिजली विभाग की टीम मौजूद रही। यहां पुराने मामलों की समस्या दूर करने के साथ नए लोगों का भी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया। मेला 14 अगस्त को हुई बैठक के बाद लगाया गया। उस बैठक में जिलाधिकारी कुमार गौरव ने बैंक और सोलर वेंडरों के पास अटके मामलों को जल्द निपटाने के लिए ऐसा मेला लगाने को कहा था। वेंडरों के पास 665 मामले अटके सोलर वेंडरों से जुड़े कुल 665 मामलों में काम बाकी था। इनमें 166 मामले ऐसे हैं, जिनमें बैंक से पैसा मिल चुका है, लेकिन घर में सोलर नहीं लगा है। इसके अलावा 327 लोगों ने सोलर लगाने के लिए बैंक से कर्ज नहीं लिया है। इन मामलों में आगे की स्थिति की जानकारी जुटानी है और लोगों से संपर्क कर प्रक्रिया आगे बढ़ानी है। बैंक के पास 529 मामलों में काम बाकी बैंक से जुड़े मामलों की सूची में कुल 1144 आवेदन थे। इनमें से 529 मामलों में अभी बैंक की ओर से काम होना बाकी है। इनमें 135 मामलों में कर्ज की रकम भेजी जानी बाकी है, जबकि 272 मामलों में बैंक से कर्ज की मंजूरी अभी नहीं मिली है। वहीं 122 आवेदन ऐसे हैं, जिन्हें बैंक ने खारिज कर दिया है। इन मामलों में दोबारा जांच कर समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है। मेले में एक जगह मिली बैंक और वेंडर की टीम बिजली विभाग के पूर्वी कार्यपालक अभियंता श्रवण कुमार ठाकुर ने बताया कि मेले से पहले गुरुवार को भी तैयारियों को लेकर बैठक हुई थी। इसमें सभी संबंधित लोगों को अटके मामलों को जल्द पूरा करने को कहा गया था। कार्यपालक अभियंता पंकज राजेश ने बताया कि मेले में बैंक और सोलर वेंडर की टीम को एक जगह बुलाया गया, ताकि लोगों को अलग-अलग जगह भटकना न पड़े। योजना का लाभ लेने के इच्छुक नए लोग भी मौके पर रजिस्ट्रेशन करा सके। बेहतर काम करने वालों को सम्मान मेले में योजना के तहत अच्छा काम करने वाले सोलर वेंडरों, बैंक अधिकारियों, बिजली विभाग के कर्मचारियों और कुछ जूनियर इंजीनियरों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों का कहना है कि पुराने अटके मामलों को जल्द पूरा करने के साथ ज्यादा से ज्यादा घरों में सोलर लगाने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि लोगों को बिजली के बिल में राहत मिल सके।

