मुरैना नेशनल हाईवे-44 पर बेखौफ लुटेरे:दंपती को गिराकर झपटे गहने, पुलिस जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी

मुरैना नेशनल हाईवे-44 पर बेखौफ लुटेरे:दंपती को गिराकर झपटे गहने, पुलिस जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी

मुरैना नेशनल हाईवे-44 पर बाइक सवार महिला के कानों से बाले लूटने का मामला सामने आया है। महिला अपने पति के साथ नगरा से अपनी बहन के घर से वापस लौट रही थी। इसी दौरान सरायछोला थाना क्षेत्र में बाबा देवपुरी मंदिर के पास पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने चलती बाइक से उसके कानों के बाले खींच लिए। बाले खींचने के बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और महिला अपने पति के साथ सड़क पर गिर गई। हादसे में महिला घायल हो गई। पीछे से आए और बाले खींचकर भागे जानकारी के मुताबिक, नगरा निवासी नीतू पत्नी बीरेंद्र सिंह गुर्जर अपने पति के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। तभी पीछे से दो अज्ञात युवक बाइक पर आए और महिला के कानों से बाले खींच लिए।अचानक हुए इस हमले से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे में नीतू को चोट आई। जिला अस्पताल में कराया भर्ती घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके साथ ही महिला से घटना की जानकारी लेकर आसपास के इलाके में बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस बोली- जांच के बाद स्थिति होगी साफ सरायछोला थाना प्रभारी केके सिंह ने बताया कि दोपहर में एक महिला बाइक से गिरकर घायल हुई है। महिला ने दो अज्ञात बाइक सवार युवकों पर चलती बाइक से कानों के बाले लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति साफ होगी। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *