मुजफ्फरपुर में एक दिन में 12 घरों में चोरी:मुखिया के घर को भी नहीं छोड़ा, लाखों की संपत्ति ले गए चोर

मुजफ्फरपुर में एक दिन में 12 घरों में चोरी:मुखिया के घर को भी नहीं छोड़ा, लाखों की संपत्ति ले गए चोर

मुजफ्फरपुर में चोरों ने एक साथ करीब 12 घरों में चोरी की। नकदी, जेवरात समेत लाखों रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। वारदात में गांव की मुखिया के घर को भी निशाना बनाया गया है। एक साथ इतने घरों में चोरी के बाद ग्रामीणों में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मुरौल ओपी क्षेत्र में तीन दिन पहले भी चोरों ने कई घरों को निशाना बनाया था। इसके बाद गुरुवार रात चोरों ने पिलखी गजपति गांव में एक साथ कई घरों में धावा बोल दिया। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ घर बंद थे, जबकि कुछ घरों में लोग सो रहे थे। इसी दौरान चोर पीछे के रास्ते से घरों में दाखिल हुए और सामान लेकर फरार हो गए। घटना सकरा थाना क्षेत्र के मुरौल ओपी की है। सूचना पर पहुंची पुलिस, शुरू हुई जांच एसडीपीओ ईस्ट वन मनोज कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पीड़ित परिवारों से जानकारी जुटाने के साथ ही आसपास के इलाकों की भी जांच की। एसडीपीओ ने बताया कि पिलखी गजपति गांव में चोरों ने कई घरों को निशाना बनाया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके साथ ही डॉग स्क्वॉड की मदद से भी चोरों का सुराग तलाशा जा रहा है। सीसीटीवी और डॉग स्क्वॉड से चोरों की तलाश पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। एसडीपीओ मनोज कुमार सिंह ने जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करने और चोरी गए सामान की बरामदगी का भरोसा दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। एक साथ करीब एक दर्जन घरों में हुई चोरी के बाद गांव में रात के समय लोगों ने अपने स्तर से भी निगरानी बढ़ा दी है। मुजफ्फरपुर में चोरों ने एक साथ करीब 12 घरों में चोरी की। नकदी, जेवरात समेत लाखों रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। वारदात में गांव की मुखिया के घर को भी निशाना बनाया गया है। एक साथ इतने घरों में चोरी के बाद ग्रामीणों में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मुरौल ओपी क्षेत्र में तीन दिन पहले भी चोरों ने कई घरों को निशाना बनाया था। इसके बाद गुरुवार रात चोरों ने पिलखी गजपति गांव में एक साथ कई घरों में धावा बोल दिया। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ घर बंद थे, जबकि कुछ घरों में लोग सो रहे थे। इसी दौरान चोर पीछे के रास्ते से घरों में दाखिल हुए और सामान लेकर फरार हो गए। घटना सकरा थाना क्षेत्र के मुरौल ओपी की है। सूचना पर पहुंची पुलिस, शुरू हुई जांच एसडीपीओ ईस्ट वन मनोज कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पीड़ित परिवारों से जानकारी जुटाने के साथ ही आसपास के इलाकों की भी जांच की। एसडीपीओ ने बताया कि पिलखी गजपति गांव में चोरों ने कई घरों को निशाना बनाया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके साथ ही डॉग स्क्वॉड की मदद से भी चोरों का सुराग तलाशा जा रहा है। सीसीटीवी और डॉग स्क्वॉड से चोरों की तलाश पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। एसडीपीओ मनोज कुमार सिंह ने जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करने और चोरी गए सामान की बरामदगी का भरोसा दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। एक साथ करीब एक दर्जन घरों में हुई चोरी के बाद गांव में रात के समय लोगों ने अपने स्तर से भी निगरानी बढ़ा दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *