औरंगाबाद में गुरुवार की रात सड़क हादसे में मजदूर शशिकांत कुमार उर्फ राजू (25) की मौत हो गई। शशिकांत की शादी करीब 4 महीने बाद होने वाली थी। जिसकी तैयारियां चल रही थी। बताया जा रहा कि वो रफीगंज में मजजूरी करता था। पिता पुजारी हैं जो 12 साल से मौन व्रत रखे हैं। वहां से वो काम खत्म कर बाइक से गांव परोरा लौट रहा था। इसी दौरान बाइक अनबैलेंस होकर गिर गई। हादसे में शशिकांत गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना रफीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रफीगंज-शिवगंज पथ खड़वा मोड़ के पास की है। परिवार का इकलौता बेटा था
परिजनों को आशंका है कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने के बाद बाइक अनियंत्रित हुई और शशिकांत सड़क पर गिर गया। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। मृतक के चचेरे भाई रोशन कुमार ने बताया कि राजू परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। राजू ही मेहनत-मजदूरी कर परिवार की जिम्मेदारियां संभाल रहा था। मृतक के पिता पलंगिया बांग्ला हनुमान मंदिर में पुजारी हैं।
मुआवजे की मांग हादसे के बाद घटनास्थल के पास कुछ देर के लिए सड़क जाम की स्थिति बनी रही। शशिकांत की मौत की सूचना मिलने पर जिला पार्षद शंकर यादवेंदु रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दुख की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। जिला पार्षद ने मृतक के आश्रित परिवार को उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही रफीगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए औरंगाबाद अस्पताल भेज दिया। औरंगाबाद में गुरुवार की रात सड़क हादसे में मजदूर शशिकांत कुमार उर्फ राजू (25) की मौत हो गई। शशिकांत की शादी करीब 4 महीने बाद होने वाली थी। जिसकी तैयारियां चल रही थी। बताया जा रहा कि वो रफीगंज में मजजूरी करता था। पिता पुजारी हैं जो 12 साल से मौन व्रत रखे हैं। वहां से वो काम खत्म कर बाइक से गांव परोरा लौट रहा था। इसी दौरान बाइक अनबैलेंस होकर गिर गई। हादसे में शशिकांत गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना रफीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रफीगंज-शिवगंज पथ खड़वा मोड़ के पास की है। परिवार का इकलौता बेटा था
परिजनों को आशंका है कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने के बाद बाइक अनियंत्रित हुई और शशिकांत सड़क पर गिर गया। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। मृतक के चचेरे भाई रोशन कुमार ने बताया कि राजू परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। राजू ही मेहनत-मजदूरी कर परिवार की जिम्मेदारियां संभाल रहा था। मृतक के पिता पलंगिया बांग्ला हनुमान मंदिर में पुजारी हैं।
मुआवजे की मांग हादसे के बाद घटनास्थल के पास कुछ देर के लिए सड़क जाम की स्थिति बनी रही। शशिकांत की मौत की सूचना मिलने पर जिला पार्षद शंकर यादवेंदु रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दुख की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। जिला पार्षद ने मृतक के आश्रित परिवार को उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही रफीगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए औरंगाबाद अस्पताल भेज दिया।

