मधुबनी शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले जिलाधिकारी (डीएम) आवास के ठीक सामने गुरुवार दोपहर 3:00 के आसपास दिनदहाड़े छिनतई की वारदात हुई। पंडौल प्रखंड के पूर्व प्रमुख पति हीरालाल दास को हथियारबंद बाइक सवार बदमाशों ने निशाना बनाया और उनसे सोने की चेन छीन ली। यह घटना दोपहर करीब तीन बजे हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। हीरालाल दास ने बताया कि दो बाइक पर सवार चार अज्ञात युवकों ने कोतवाली चौक से ही उनका पीछा करना शुरू कर दिया था। जैसे ही वे डीएम आवास के मुख्य द्वार के पास पहुंचे, बदमाशों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। लुटेरों के हाथों में देसी कट्टा और चाकू थे। पीड़ित के अनुसार, बदमाशों ने हथियार लहराते हुए उन्हें धमकाया। उन्होंने कहा, “एसपी साहब का आदेश है, अपना सारा सामान, गले की चेन और मोबाइल हमारे हवाले कर दो और हमारे साथ एसपी ऑफिस चलो।” विरोध करने पर गोली मारने और चाकू भोंकने की लगातार धमकी दी गई। इस खौफनाक माहौल के बीच बदमाशों ने हीरालाल दास के गले से लगभग डेढ़ भरी सोने की चेन झपट ली, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। वारदात के तुरंत बाद बदहवास स्थिति में हीरालाल दास नगर थाना पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। वीआईपी इलाके में हुई इस दुस्साहसिक वारदात के बाद नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने गुरुवार शाम करीब 6:00 बजे बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। मधुबनी शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले जिलाधिकारी (डीएम) आवास के ठीक सामने गुरुवार दोपहर 3:00 के आसपास दिनदहाड़े छिनतई की वारदात हुई। पंडौल प्रखंड के पूर्व प्रमुख पति हीरालाल दास को हथियारबंद बाइक सवार बदमाशों ने निशाना बनाया और उनसे सोने की चेन छीन ली। यह घटना दोपहर करीब तीन बजे हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। हीरालाल दास ने बताया कि दो बाइक पर सवार चार अज्ञात युवकों ने कोतवाली चौक से ही उनका पीछा करना शुरू कर दिया था। जैसे ही वे डीएम आवास के मुख्य द्वार के पास पहुंचे, बदमाशों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। लुटेरों के हाथों में देसी कट्टा और चाकू थे। पीड़ित के अनुसार, बदमाशों ने हथियार लहराते हुए उन्हें धमकाया। उन्होंने कहा, “एसपी साहब का आदेश है, अपना सारा सामान, गले की चेन और मोबाइल हमारे हवाले कर दो और हमारे साथ एसपी ऑफिस चलो।” विरोध करने पर गोली मारने और चाकू भोंकने की लगातार धमकी दी गई। इस खौफनाक माहौल के बीच बदमाशों ने हीरालाल दास के गले से लगभग डेढ़ भरी सोने की चेन झपट ली, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। वारदात के तुरंत बाद बदहवास स्थिति में हीरालाल दास नगर थाना पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। वीआईपी इलाके में हुई इस दुस्साहसिक वारदात के बाद नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने गुरुवार शाम करीब 6:00 बजे बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

