नूंह में ट्रक ने महिला को कुचला, मौत:पति और बच्चा घायल, पुलिस ने कब्जे में लिया वाहन; राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल

नूंह में ट्रक ने महिला को कुचला, मौत:पति और बच्चा घायल, पुलिस ने कब्जे में लिया वाहन; राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल

नूंह जिले के पुन्हाना के ट्रक मार्केट में गुरुवार को एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। दुर्घटना में उसका पति और करीब दो वर्षीय बच्चा घायल हो गए। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका की पहचान गांव नई निवासी 30 वर्षीय राहिला पत्नी मोहब्बत के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मोहब्बत अपनी पत्नी राहिला और करीब दो वर्षीय बच्चे के साथ किसी काम से पुन्हाना आया था। ट्रक मार्केट में वे राहिला की सास से मिले और सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि राहिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मोहब्बत और उसका बच्चा घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतका के परिजन भी घटना स्थल पर पहुंचे। शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा भेजा गया है। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस शहर थाना प्रभारी कुंदन सिंह ने बताया कि पुलिस को हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *