दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में बिहार राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड की ओर से मोदी चालीसा का पाठ किया गया। नरेंद्र मोदी का राम के रूप में पोस्टर भी लगाया गया। दरअसल, बिहार राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड पटना में मोदी का मंदिर बनाना चाहता है, इसे लेकर बोर्ड के सदस्यों ने आज प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में मोदी चालीसा पढ़ी और मंदिर निर्माण को लेकर जानकारी दी। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में मोदी चालीसा का पाठ होने के बाद क्लब का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि ये कार्यक्रम क्लब की ओर से आयोजित नहीं किया गया था। एक बाहरी संगठन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का कहकर परिसर का हॉल किराए पर लिया था। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया से आई कुछ तस्वीरें देखिए… मोदी चालीसा की किताब भी बांटी गई प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में मोदी चालीसा का वीडियो भी सामने आया है। इसमें एक बड़े कटआउट के सामने धार्मिक तरीके से पूजा-अर्चना करते हुए लोग दिख रहे हैं। कटआउट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान श्रीराम के स्वरूप में प्रदर्शित किया गया है। कटआउट के सामने दीये जलाकर आरती उतारते हुए लोग भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में ‘जय-जय मोदी, हर-हर मोदी’ जैसे नारे लगाए जा रहे हैं। इसी दौरान ‘मोदी चालीसा’ नाम की एक पुस्तिका का विमोचन और उसका सामूहिक पाठ भी किया गया है। बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की ओर से आयोजन ये आयोजन बिहार राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड की ओर से किया गया था। इसके सदस्य डॉ. राजन सिंह (ट्रांसजेंडर) की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। इसमें लिखा है कि कार्यक्रम में किन्नर समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान श्रीराम का अवतार बताते हुए उनके नाम पर प्रस्तावित भव्य मंदिर को लेकर अपनी बात रखी। किन्नर समुदाय हर गुरुवार को PM मोदी चालीसा करेंगे डॉ. राजन सिंह ने कहा, बिहार के पटना में जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर भव्य मंदिर के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। बिहार सरकार की ओर से मंदिर निर्माण के लिए 5 एकड़ भूमि आवंटित की जाएगी। 100 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होगा। जब तक मंदिर निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो जाता, तब तक किन्नर समुदाय के लोग हर गुरुवार को भगवान नरेंद्र मोदी की चालीसा का पाठ करेंगे। कार्यक्रम में किन्नर महामंडलेश्वर श्री वैष्णवी किन्नर सेन विलियम्स ट्रांसजेंडर और नमः भारत समेत किन्नर समुदाय के कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान ‘ॐ नरेंद्र मोदी नमः’ मंत्र का जाप किया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूजा-अर्चना के साथ भव्य आरती भी की गई। ————————– ये खबर भी पढ़िए… ‘श्रीराम अवतार में होगी मोदी की मूर्ति, वो हमारे भगवान’:किन्नर बोर्ड के उपाध्यक्ष बोले-सरकार के अप्रूवल का इंतजार; 5 एकड़ में बनेगा मंदिर, 112cr खर्च ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान श्रीराम के समान हैं। वे श्रीराम के अवतार हैं। नरेंद्र मोदी मेरे लिए आराध्य हैं और उनके खिलाफ किसी भी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी का किन्नर समाज विरोध करेगा।’ ये बातें बिहार सरकार के किन्नर कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ. राजन सिंह ने कही हैं। उन्होंने कहा कि पटना में करीब 5 एकड़ जमीन पर लगभग 112 करोड़ रुपए की लागत से मंदिर बनाने की योजना है। इस मंदिर सोने की मूर्ति स्थापित करेंगे। पूरी खबर पढ़िए दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में बिहार राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड की ओर से मोदी चालीसा का पाठ किया गया। नरेंद्र मोदी का राम के रूप में पोस्टर भी लगाया गया। दरअसल, बिहार राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड पटना में मोदी का मंदिर बनाना चाहता है, इसे लेकर बोर्ड के सदस्यों ने आज प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में मोदी चालीसा पढ़ी और मंदिर निर्माण को लेकर जानकारी दी। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में मोदी चालीसा का पाठ होने के बाद क्लब का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि ये कार्यक्रम क्लब की ओर से आयोजित नहीं किया गया था। एक बाहरी संगठन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का कहकर परिसर का हॉल किराए पर लिया था। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया से आई कुछ तस्वीरें देखिए… मोदी चालीसा की किताब भी बांटी गई प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में मोदी चालीसा का वीडियो भी सामने आया है। इसमें एक बड़े कटआउट के सामने धार्मिक तरीके से पूजा-अर्चना करते हुए लोग दिख रहे हैं। कटआउट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान श्रीराम के स्वरूप में प्रदर्शित किया गया है। कटआउट के सामने दीये जलाकर आरती उतारते हुए लोग भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में ‘जय-जय मोदी, हर-हर मोदी’ जैसे नारे लगाए जा रहे हैं। इसी दौरान ‘मोदी चालीसा’ नाम की एक पुस्तिका का विमोचन और उसका सामूहिक पाठ भी किया गया है। बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की ओर से आयोजन ये आयोजन बिहार राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड की ओर से किया गया था। इसके सदस्य डॉ. राजन सिंह (ट्रांसजेंडर) की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। इसमें लिखा है कि कार्यक्रम में किन्नर समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान श्रीराम का अवतार बताते हुए उनके नाम पर प्रस्तावित भव्य मंदिर को लेकर अपनी बात रखी। किन्नर समुदाय हर गुरुवार को PM मोदी चालीसा करेंगे डॉ. राजन सिंह ने कहा, बिहार के पटना में जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर भव्य मंदिर के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। बिहार सरकार की ओर से मंदिर निर्माण के लिए 5 एकड़ भूमि आवंटित की जाएगी। 100 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होगा। जब तक मंदिर निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो जाता, तब तक किन्नर समुदाय के लोग हर गुरुवार को भगवान नरेंद्र मोदी की चालीसा का पाठ करेंगे। कार्यक्रम में किन्नर महामंडलेश्वर श्री वैष्णवी किन्नर सेन विलियम्स ट्रांसजेंडर और नमः भारत समेत किन्नर समुदाय के कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान ‘ॐ नरेंद्र मोदी नमः’ मंत्र का जाप किया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूजा-अर्चना के साथ भव्य आरती भी की गई। ————————– ये खबर भी पढ़िए… ‘श्रीराम अवतार में होगी मोदी की मूर्ति, वो हमारे भगवान’:किन्नर बोर्ड के उपाध्यक्ष बोले-सरकार के अप्रूवल का इंतजार; 5 एकड़ में बनेगा मंदिर, 112cr खर्च ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान श्रीराम के समान हैं। वे श्रीराम के अवतार हैं। नरेंद्र मोदी मेरे लिए आराध्य हैं और उनके खिलाफ किसी भी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी का किन्नर समाज विरोध करेगा।’ ये बातें बिहार सरकार के किन्नर कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ. राजन सिंह ने कही हैं। उन्होंने कहा कि पटना में करीब 5 एकड़ जमीन पर लगभग 112 करोड़ रुपए की लागत से मंदिर बनाने की योजना है। इस मंदिर सोने की मूर्ति स्थापित करेंगे। पूरी खबर पढ़िए

