गोरखपुर में आज चार घंटे ठप रहेगी बिजली:सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक होगा सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग का काम

गोरखपुर में आज चार घंटे ठप रहेगी बिजली:सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक होगा सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग का काम

गोरखपुर में सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग की वजह से 20 अगस्त को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान खोराबार उपकेंद्र से जुड़े सूबा बाजार फीडर की बिजली गुल रहेगी। राप्ती नगर उपकेंद्र के तहत आने वाले कृष्णा नगर, फेस-3, मोती पोखरा, पत्रकारपुरम और दूरदर्शन फीडर से सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। दुर्गाबाड़ी बिजली घर के हनुमंत नगर फीडर और राप्ती नगर न्यू उपकेंद्र के करीम नगर व रेल विहार फीडर के इलाके भी प्रभावित रहेंगे। इसके अलावा सरदार नगर के भऊवापार, चौरी चौरा के वेस्ट फीडर और मेडिकल कॉलेज बिजली घर से जुड़े इलाकों में भी चार घंटे बिजली नहीं आएगी। विभाग ने लोगों से बिजली से जुड़े अपने जरूरी काम सुबह 11 बजे से पहले निपटाने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही काम खत्म हो जाएगा सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *