प्रयागराज में कल भी स्कूल बंद रहेंगे:बारिश और जलभराव के चलते फैसला, क्लास-12 तक छुट्‌टी

प्रयागराज में कल भी स्कूल बंद रहेंगे:बारिश और जलभराव के चलते फैसला, क्लास-12 तक छुट्‌टी

प्रयागराज में लगातार हो रही भारी बारिश और कई इलाकों में जलभराव को देखते हुए जिला प्रशासन ने 20 अगस्त को भी कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से 19 अगस्त को जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि पिछले 2 दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी इलाकों में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में विद्यार्थियों और शिक्षकों का स्कूल पहुंचना मुश्किल हो रहा है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 20 अगस्त को प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक अवकाश घोषित किया गया है। सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा आदेश जारी आदेश के मुताबिक यह अवकाश परिषदीय, माध्यमिक और सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त सहायता प्राप्त, अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के विद्यालयों पर लागू होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों को आदेश का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जलभराव के चलते लिया गया फैसला प्रयागराज में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। कई इलाकों में सड़क से लेकर घरों और स्कूलों तक पानी पहुंच गया है। कुछ क्षेत्रों में 3 से 4 फीट तक जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी और खतरे की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने लगातार दूसरे दिन स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *