अहमदाबाद-भागलपुर साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस नियमित ट्रेन चलेगी

अहमदाबाद-भागलपुर साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस नियमित ट्रेन चलेगी

अहमदाबाद. पश्चिम रेलवे द्वारा अहमदाबाद-भागलपुर-अहमदाबाद साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 26 अगस्त से नियमित रूप से चलाई जाएगी। अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद साप्ताहिक क्लोन स्पेशल ट्रेन को नियमित करते हुए यह ट्रेन चलाने का निर्णय किया गया।
अहमदाबाद-भागलपुर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 19423) 26 अगस्त से प्रत्येक बुधवार को अहमदाबाद से शाम 6:30 बजे प्रस्थान करेगी तथा शुक्रवार को सुबह 6:40 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में भागलपुर-अहमदाबाद अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 19424) 28 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार को भागलपुर से शाम 4:45 बजे प्रस्थान करेगी तथा रविवार को सुबह 5:25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में आणंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किऊल, अभयपुर, जमालपुर तथा सुल्तानगंज स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में द्वितीय श्रेणी स्लीपर, सामान्य श्रेणी एवं रसोई यान के कोच होंगे।

साबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन को श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक बढ़ाया

अहमदाबाद. पालनपुर. पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए साबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन को 18 अक्टूबर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक बढ़ाया गया है। इससे श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों को सीधे कटरा तक रेल सेवा उपलब्ध होगी।
साबरमती-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 19223) साबरमती से 18 अक्टूबर से रोजाना सुबह 10:25 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन शाम 6:55 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। पालनपुर रेलवे स्टेशन पर आगमन दोपहर 1:20 बजे एवं प्रस्थान दोपहर 1:22 बजे होगा। इसी तरह, वापसी में श्री माता वैष्णो देवी कटरा-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 19224) श्री माता वैष्णो देवी कटरा से 20 अक्टूबर से रोजाना सुबह 4:50 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन दोपहर 2:05 बजे साबरमती पहुंचेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन को साम्बा, बाड़ी ब्राह्मण एवं शहीद कप्तान तुषार महाजन स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है।

दो ट्रेनों का समय बदलेगा

साबरमती-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 19415) का समय 25 अक्टूबर बदलेगा। जम्मू तवी स्टेशन पर ट्रेन का आगमन सुबह 4:05 बजे एवं एवं प्रस्थान सुबह 4:15 बजे होगा। श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पर ट्रेन का आगमन सुबह 6:25 बजे होगा।
गांधीधाम-श्री माता वैष्णो देवी कटरा सर्वोदय एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 12473) का समय 24 अक्टूबर से बदलेगा। जम्मू तवी स्टेशन पर ट्रेन का आगमन दोपहर 2:32 बजे एवं प्रस्थान दोपहर 2:37 बजे होगा।

जोधपुर-हड़पसर एक्सप्रेस ट्रेन अब साबरमती स्टेशन पर रुकेगी

अहमदाबाद. पश्चिम रेलवे द्वारा जोधपुर-हड़पसर-जोधपुर दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन को अब साबरमती स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।
अहमदाबाद स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य के कारण प्लेटफॉर्म की सीमित उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद स्टेशन पर ठहराव अस्थायी रूप से स्थगित किया गया है। जोधपुर-हड़पसर-जोधपुर दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 20495/20496) का अहमदाबाद स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा तथा यात्रियों की सुविधा के लिए साबरमती स्टेशन पर ठहराव रहेगा। यह व्यवस्था 21 अगस्त से 21 नवंबर तक लागू रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *