भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने नई दिल्ली में चल रही वर्ल्ड चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। 31 साल की सिंधु ने बुधवार को विमेंस सिंगल्स के राउंड ऑफ 32 मैच में कनाडा की वेन यू झंग को 35 मिनट में 21-16, 21-17 से हराया। उनका अगला मैच 20 अगस्त को चीनी की खिलाड़ी वांग झीयी से होगा। झीयी को तीसरी सीड मिली है। एक अन्य भारतीय आयुष शेट्टी ने राउंड-2 में जगह बनाई। आयुष ने श्रीलंका के दमिंदु अबिविक्रमा को 26 मिनट में 21-8, 21-10 से हराया। जबकि उन्नति हुड्डा और लक्ष्य सेन को हार झेलनी पड़ी। सात्विक-चिराग अंतिम-16 में भारतीय मेंस डबल्स जोड़ी सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी बुधवार को बिना खेले ही प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। सात्विक-चिराग का मैच स्कॉटलैंड के एलेक्जेंडर डन और एडम प्रिंगल से होना था, जिन्होंने चोट के कारण नाम वापस ले लिया। ध्रुव-तनीषा की जोड़ी भी जीती मिक्स्ड डबल्स में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की भारतीय जोड़ी ने राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में मकाऊ के लेओंग इओक चोंग और एनजी वेंग ची को 21-11, 21-11 से हराया। उन्नति हुड्डा दूसरे राउंड में हारीं उन्नति हुड्डा राउंड-2 में कनाड़ा की मिशेल ली ने 21-11, 9-21, 21-23 से हार गईं। जबकि, लक्ष्य सेन को मेंस सिंगल्स में अमेरिका के गैरथ टन ने 1 घंटा 13 मिनट चले मैच में 21-19, 19-21, 17-21 से हराया। मेंस डबल्स में हरिहरन अम्साकरुणन और एमआर अर्जुन की जोड़ी साउथ कोरिया से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। ——————————————
पीवी सिंधु बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में:आयुष शेट्टी भी अगले दौर में, सात्विक-चिराग को वॉकओवर मिला

