10वीं-12वीं के टॉपर्स को मिली 5-5 हजार की प्रोत्साहन राशि:विधायक सुनील सोनी ने छात्रों को दिए टिप्स, सफलता के लिए समय के रहें पाबंद

10वीं-12वीं के टॉपर्स को मिली 5-5 हजार की प्रोत्साहन राशि:विधायक सुनील सोनी ने छात्रों को दिए टिप्स, सफलता के लिए समय के रहें पाबंद

रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने 19 अगस्त 2026 को विधानसभा क्षेत्र के 5 सरकारी स्कूलों के 10वीं और 12वीं के उत्कृष्ट छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र के साथ 5-5 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भी दी। राशि मिलने पर छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। रायपुर दक्षिण विधानसभा के सरकारी और अनुदान प्राप्त स्कूलों के करीब 184 विद्यार्थियों ने वर्ष 2025-26 की मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है। इन छात्रों ने 85 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल कर अपने स्कूल, शिक्षकों और माता-पिता का नाम रोशन किया है। विधायक सुनील सोनी सभी 184 छात्रों से स्कूल पहुंचकर मुलाकात करेंगे और उन्हें प्रमाण पत्र व प्रोत्साहन राशि देंगे। पहले दिन बांटे गए 5-5 हजार के चेक इस अभियान के पहले दिन उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मठपारा, शासकीय हाई स्कूल कुशालपुर, लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, माधव राव सप्रे स्कूल बूढ़ापारा और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंगोराभाठा के 31 छात्रों को चेक और प्रमाण पत्र दिए। विधायक सुनील सोनी ने छात्रों को दिए टिप्स इस दौरान विधायक ने छात्रों से बातचीत भी की। प्रोत्साहन राशि मिलने पर छात्र काफी उत्साहित नजर आए। स्कूल के अन्य विद्यार्थियों ने भी तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। विधायक सुनील सोनी ने छात्रों से कहा कि वे आने वाले साल में भी मेहनत करें और ज्यादा से ज्यादा संख्या में मेरिट लिस्ट में जगह बनाएं। उन्होंने कहा कि समय का पाबंद रहना, नियमित दिनचर्या बनाना और लगातार मेहनत करना सफलता की कुंजी है। कार्यक्रम में भाजपा रायपुर जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने भी छात्रों को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी, स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षक और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *