वनडे ट्राई सीरीज खेलने जाएंगी श्रीलंका और इंग्लैंड, टी20 और टेस्ट सीरीज भी होगी आयोजित

वनडे ट्राई सीरीज खेलने जाएंगी श्रीलंका और इंग्लैंड, टी20 और टेस्ट सीरीज भी होगी आयोजित

पाकिस्तान इस साल अक्टूबर और नवंबर में श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ टी20, वनडे ट्राई-सीरीज और टेस्ट मैच आयोजित करने वाला है। 

Pakistan ODI Tri-Series England and Sri Lanka: पाकिस्तान इस साल अक्टूबर में अपने घर पर इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ वनडे ट्राई-सीरीज खेलेगा। यह सीरीज अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसके अलावा टी20 और टेस्ट सीरीज भी अक्टूबर-नवंबर के महीने में खेली जाएंगी।

श्रीलंका और पाक खेलेंगे टी20 और टेस्ट सीरीज

पाकिस्तान 9 अक्टूबर से 21 नवंबर तक चलने वाले व्यस्त घरेलू सीजन में श्रीलंका और इंग्लैंड की मेजबानी करेगा। सबसे पहले श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज होगी, जिसके बाद इंग्लैंड भी इन दोनों टीमों के साथ मिलकर एक वनडे ट्राई-सीरीज खेलेगा। इसके बाद श्रीलंका पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगा, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा होगी।

कब खेली जाएंगी सीरीज

श्रीलंका टी20 सीरीज के लिए 4 अक्टूबर को पाकिस्तान पहुंचेगी। इसके तीनों मैच 9, 11 और 13 अक्टूबर को रावलपिंडी में खेले जाएंगे। इसके बाद इंग्लैंड वनडे ट्राई-सीरीज के लिए शामिल होगा, जो 18 से 31 अक्टूबर तक रावलपिंडी और लाहौर में खेली जाएगी।

ट्राई-सीरीज की शुरुआत 18 अक्टूबर से

पाकिस्तान और श्रीलंका 18 अक्टूबर को रावलपिंडी में ट्राई-सीरीज की शुरुआत करेंगे। टूर्नामेंट के लाहौर जाने से पहले पाकिस्तान इसी मैदान पर इंग्लैंड का भी सामना करेगा। लीग स्टेज में हर टीम दूसरी टीम के साथ दो-दो मैच खेलेगी और फाइनल 31 अक्टूबर को गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा।

वार्म – अप मैच खेलेगा श्रीलंका

ट्राई-सीरीज के बाद पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू करने से पहले श्रीलंका 4 से 6 नवंबर तक इस्लामाबाद में तीन दिन का वार्म-अप मैच खेलेगा। पहला टेस्ट 9 से 13 नवंबर तक रावलपिंडी में और दूसरा टेस्ट 17 से 21 नवंबर तक लाहौर में खेला जाएगा। यह लगातार दूसरी बार है जब पाकिस्तान वनडे ट्राई-सीरीज़ खेल रहा है। उन्होंने पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफ़ी से पहले, फ़रवरी 2025 में न्यूज़ीलैंड और दक्षिण अफ़्रीका के साथ तीन टीमों की वनडे सीरीज़ की मेज़बानी की थी।

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका सीरीज का पूरा शेड्यूल

तारीख मुकाबला वेन्यू
9 अक्टूबर पाकिस्तान vs श्रीलंका, पहला टी20I रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
11 अक्टूबर पाकिस्तान vs श्रीलंका, दूसरा टी20I रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
13 अक्टूबर पाकिस्तान vs श्रीलंका, तीसरा टी20I रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
18 अक्टूबर पाकिस्तान vs श्रीलंका, पहला वनडे (ट्राई-सीरीज) रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
20 अक्टूबर पाकिस्तान vs इंग्लैंड, दूसरा वनडे (ट्राई-सीरीज) रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
22 अक्टूबर श्रीलंका vs इंग्लैंड, तीसरा वनडे (ट्राई-सीरीज) रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
25 अक्टूबर पाकिस्तान vs इंग्लैंड, चौथा वनडे (ट्राई-सीरीज) गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
27 अक्टूबर पाकिस्तान vs श्रीलंका, पांचवां वनडे (ट्राई-सीरीज) गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
29 अक्टूबर श्रीलंका vs इंग्लैंड, छठा वनडे (ट्राई-सीरीज) गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
31 अक्टूबर ट्राई-सीरीज फाइनल गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
4–6 नवंबर पाकिस्तान vs श्रीलंका, तीन दिवसीय मैच इस्लामाबाद
9–13 नवंबर पाकिस्तान vs श्रीलंका, पहला टेस्ट रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
17–21 नवंबर पाकिस्तान vs श्रीलंका, दूसरा टेस्ट गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *