लायंस क्लब इलाहाबाद सिटी का अधिष्ठापन समारोह नवनिर्वाचित अध्यक्ष कल्पना अग्रवाल के नेतृत्व में हुआ। मंडलाध्यक्ष उदय चंदानी मुख्य अतिथि रहे। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को अंतर्राष्ट्रीय अति सम्मानित, गौरवशाली “गवर्नर मेडल” प्रदान करके उनके सेवा कार्य की सराहना की गई।
गवर्नर मेडल से मीडिया चेयरपर्सन लालू मित्तल, रीजन चेयरपर्सन अनूप सिंह, मेयर अजय अवस्थी, रीता बीर, इंदर मध्यान को उप मंडलाध्यक्ष द्वितीय उमेश कक्कड़ ने सम्मानित किया। प्रशस्ति पत्र कैबिनेट सेक्रेटरीआरएम बालाजी, कैबिनेट कोषाध्यक्ष सतीश टंडन कैबिनेट, पीआरओ बृजेन्द्र वाजपेयी भी सम्मानित हुए। वरिष्ठ सदस्य डा आनन्द श्रीवास्तव को इंटरनेशनल प्रेसिडेंट पिन से सम्मानित किया गया। पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक डॉ. जगदीश गुलाटी, पूर्व मंडलाध्यक्ष नितिन यथार्थ, सचिव मीना मंध्यान, कोषाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, रीजन चेयरपर्सन लायन विशाल खरे, जोन चेयरपर्सन संजय चड्ढा, विनय अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता,रीता वीर, अजय अवस्थी, लालू मित्तल, पंकज रस्तोगी, मुकेश अग्रवाल, डीके केसरवानी, हुकुम चन्द्र, रोहित जायसवाल, पवन गोयल, राजेंद्र गुप्ता, अचल अग्रवाल, राम किशोर अग्रवाल, विजय गुप्ता, राजीव सेठ मौजूद रहे। नव निर्वाचित अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का शपथ ग्रहण कार्यक्रम मंडलाध्यक्ष प्रथम उमेश कक्कड़ द्वारा कराया गया। तय हुआ कि लायंस क्लब इलाहाबाद सिटी शिक्षा,स्वास्थ्य,नेत्रदान, कैंसर,रक्तदान एवं दिव्यांग सेवा जैसे क्षेत्रों में निरंतर कार्यरत रहेगा।

