ड्यूटी जा रहे युवक से मारपीट, बाइक लूटी:पलवल में नेशनल हाईवे पर वारदात; गुरुग्राम जा रहा था

ड्यूटी जा रहे युवक से मारपीट, बाइक लूटी:पलवल में नेशनल हाईवे पर वारदात; गुरुग्राम जा रहा था

पलवल में नेशनल हाईवे-19 पर बंचारी गांव के पास बदमाशों ने ड्यूटी पर गुरुग्राम जा रहे एक युवक से मारपीट कर उसकी बाइक लूट ली। मुंडकटी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में भरतपुर (राजस्थान) के जीवद गांव निवासी बहादुर ने बताया कि वह गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। वह सुबह अपनी स्पलेंडर बाइक से गुरुग्राम के लिए निकले थे। बाइक लगाकर रास्ता रोका, थप्पड़ मारे आज सुबह करीब साढ़े 6 बजे जब वह पलवल के बंचारी गांव के पास पहुंचे, तो पीछे से बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आए दो अज्ञात युवकों ने उनकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने बहादुर के साथ धक्का-मुक्की की और विरोध करने पर थप्पड़ मारे। इसके बाद वे जबरन उसकी बाइक लूटकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज किया, जांच शुरू पीड़ित ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी और थाने जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। मुंडकटी थाना प्रभारी कैलाश चंद ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *