जन सुराज का बड़ा ऐलान:विधान परिषद की सभी शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारेगा उम्मीदवार; शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर सरकार को घेरेगा

जन सुराज का बड़ा ऐलान:विधान परिषद की सभी शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारेगा उम्मीदवार; शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर सरकार को घेरेगा

जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार भारती ने बुधवार को मोतिहारी में आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जन सुराज शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा। उन्होंने यह घोषणा सीएमजे स्कूल में छात्रों और शिक्षकों से संवाद के दौरान की। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा व्यवस्था, नई शिक्षा प्रणाली और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को लेकर चर्चा हुई। मनोज कुमार भारती ने शिक्षा को समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव बताया। उन्होंने कहा कि छात्रों और शिक्षकों को बदलते समय के अनुरूप नई शिक्षा प्रणाली की जानकारी होना जरूरी है। जन सुराज ऐसी शिक्षा व्यवस्था विकसित करने का लक्ष्य रखता है, जो रोजगारपरक होने के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में भी सहायक हो। विधान परिषद चुनाव को लेकर रणनीति स्पष्ट पत्रकारों से बातचीत में मनोज कुमार भारती ने आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि जन सुराज शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी अपने उम्मीदवारों को मजबूती से चुनाव मैदान में उतारेगी और बेहतर प्रदर्शन करेगी। सभी वर्गों को साथ लेने का दावा राजनीतिक मुद्दों पर भारती ने कहा कि जन सुराज में शामिल होने वाले हर व्यक्ति का स्वागत है। उन्होंने कहा कि पार्टी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर बेहतर राजनीति का विकल्प प्रस्तुत कर रही है और संगठन का लगातार विस्तार किया जा रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरने की बात आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा सिवान में एके-47 फायरिंग मामले को लेकर किए जा रहे विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए भारती ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष को सरकार का विरोध करने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि जन सुराज का विरोध केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि जनहित के मुद्दों पर केंद्रित रहेगा। पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार को जवाबदेह बनाने का काम करेगी। कार्यक्रम में शिक्षक और छात्र रहे मौजूद कार्यक्रम में सीएमजे के निदेशक ज्योति झा, प्रबंध निदेशक आर.के. झा सहित कई शिक्षक, छात्र और जन सुराज के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान शिक्षा व्यवस्था में सुधार और युवाओं की भागीदारी को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार भारती ने बुधवार को मोतिहारी में आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जन सुराज शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा। उन्होंने यह घोषणा सीएमजे स्कूल में छात्रों और शिक्षकों से संवाद के दौरान की। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा व्यवस्था, नई शिक्षा प्रणाली और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को लेकर चर्चा हुई। मनोज कुमार भारती ने शिक्षा को समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव बताया। उन्होंने कहा कि छात्रों और शिक्षकों को बदलते समय के अनुरूप नई शिक्षा प्रणाली की जानकारी होना जरूरी है। जन सुराज ऐसी शिक्षा व्यवस्था विकसित करने का लक्ष्य रखता है, जो रोजगारपरक होने के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में भी सहायक हो। विधान परिषद चुनाव को लेकर रणनीति स्पष्ट पत्रकारों से बातचीत में मनोज कुमार भारती ने आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि जन सुराज शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी अपने उम्मीदवारों को मजबूती से चुनाव मैदान में उतारेगी और बेहतर प्रदर्शन करेगी। सभी वर्गों को साथ लेने का दावा राजनीतिक मुद्दों पर भारती ने कहा कि जन सुराज में शामिल होने वाले हर व्यक्ति का स्वागत है। उन्होंने कहा कि पार्टी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर बेहतर राजनीति का विकल्प प्रस्तुत कर रही है और संगठन का लगातार विस्तार किया जा रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरने की बात आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा सिवान में एके-47 फायरिंग मामले को लेकर किए जा रहे विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए भारती ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष को सरकार का विरोध करने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि जन सुराज का विरोध केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि जनहित के मुद्दों पर केंद्रित रहेगा। पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार को जवाबदेह बनाने का काम करेगी। कार्यक्रम में शिक्षक और छात्र रहे मौजूद कार्यक्रम में सीएमजे के निदेशक ज्योति झा, प्रबंध निदेशक आर.के. झा सहित कई शिक्षक, छात्र और जन सुराज के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान शिक्षा व्यवस्था में सुधार और युवाओं की भागीदारी को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *