अररिया DM ने की पशुपालन-मत्स्य विभाग की रिव्यु:दूध कलेक्शन बढ़ाने, साइलेज प्लांट बनाने के दिए निर्देश

अररिया DM ने की पशुपालन-मत्स्य विभाग की रिव्यु:दूध कलेक्शन बढ़ाने, साइलेज प्लांट बनाने के दिए निर्देश

अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में बुधवार को पशुपालन, गव्य एवं मत्स्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। गव्य विकास की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने जिले में दुग्ध शीतक केंद्रों की स्थापना के लिए जिला गव्य विकास पदाधिकारी को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने साइलेज प्लांट के निर्माण पर भी जोर दिया, ताकि मक्का जैसे हरे चारे को विशेष प्रक्रिया से संरक्षित कर लंबे समय तक पशुओं के लिए पौष्टिक चारे के रूप में उपलब्ध कराया जा सके। इससे दुग्ध उत्पादन में स्थायी वृद्धि संभव होगी। 40,000 लीटर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित बैठक में जिले की विभिन्न दुग्ध उत्पादन समितियों के माध्यम से हो रहे दुग्ध संग्रहण की भी समीक्षा की गई। वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 30,000 लीटर दूध का संग्रहण हो रहा है। जिला पदाधिकारी ने दिसंबर माह तक इसमें अतिरिक्त 10,000 लीटर की वृद्धि कर कुल 40,000 लीटर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया और अधिकारियों से नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। मत्स्य विभाग की समीक्षा में योजना, ब्रेडा एवं मत्स्य विभाग के संयुक्त प्रयास से वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत “ऊपर बिजली, नीचे मछली” की अवधारणा पर आधारित तालाबों से विद्युत उत्पादन की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने इस अभिनव पहल के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित करने को कहा। योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर फोकस पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान एफएमडी टीकाकरण की स्थिति पर भी चर्चा हुई। जिला पदाधिकारी ने टीकाकरण कार्य को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा टीकाकरण के बाद लिए गए फोटोग्राफ को व्यवस्थित रूप से स्टोर और सुरक्षित रखने का सख्त निर्देश दिया, ताकि कार्य का उचित सत्यापन एवं अनुश्रवण संभव हो सके। बैठक में जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी और जिला मत्स्य पदाधिकारी अररिया उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों से समन्वय बढ़ाकर योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर बल दिया। अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में बुधवार को पशुपालन, गव्य एवं मत्स्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। गव्य विकास की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने जिले में दुग्ध शीतक केंद्रों की स्थापना के लिए जिला गव्य विकास पदाधिकारी को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने साइलेज प्लांट के निर्माण पर भी जोर दिया, ताकि मक्का जैसे हरे चारे को विशेष प्रक्रिया से संरक्षित कर लंबे समय तक पशुओं के लिए पौष्टिक चारे के रूप में उपलब्ध कराया जा सके। इससे दुग्ध उत्पादन में स्थायी वृद्धि संभव होगी। 40,000 लीटर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित बैठक में जिले की विभिन्न दुग्ध उत्पादन समितियों के माध्यम से हो रहे दुग्ध संग्रहण की भी समीक्षा की गई। वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 30,000 लीटर दूध का संग्रहण हो रहा है। जिला पदाधिकारी ने दिसंबर माह तक इसमें अतिरिक्त 10,000 लीटर की वृद्धि कर कुल 40,000 लीटर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया और अधिकारियों से नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। मत्स्य विभाग की समीक्षा में योजना, ब्रेडा एवं मत्स्य विभाग के संयुक्त प्रयास से वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत “ऊपर बिजली, नीचे मछली” की अवधारणा पर आधारित तालाबों से विद्युत उत्पादन की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने इस अभिनव पहल के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित करने को कहा। योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर फोकस पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान एफएमडी टीकाकरण की स्थिति पर भी चर्चा हुई। जिला पदाधिकारी ने टीकाकरण कार्य को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा टीकाकरण के बाद लिए गए फोटोग्राफ को व्यवस्थित रूप से स्टोर और सुरक्षित रखने का सख्त निर्देश दिया, ताकि कार्य का उचित सत्यापन एवं अनुश्रवण संभव हो सके। बैठक में जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी और जिला मत्स्य पदाधिकारी अररिया उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों से समन्वय बढ़ाकर योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर बल दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *