इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे संबंधित विभागों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही जिम्मेदार संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को समय पर राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड 4 की पार्षद बरखा नितिन मालू बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’ वार्ड 4 के दिगंबर जैन मंदिर रोड, साधना नगर निवासी राम ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में चेंबर का ढक्कन धंस गया था, जिससे लोगों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। शिकायत सामने आने के बाद आज की ‘पब्लिक स्टार’ पार्षद बरखा नितिन मालू ने मामले का संज्ञान लिया और मौके पर जरूरी कार्रवाई कराकर समस्या का समाधान कराया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान मरीमाता स्क्वायर: खुले चेंबर के गड्ढे में गिर रहे थे लोग वार्ड 58 के संवर रोड, मरीमाता स्क्वायर निवासी रमेश शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि लोटस के पास चेंबर का गड्ढा खुला पड़ा था। रात के समय यहां से गुजरने वाले लोग इसमें गिर जाते थे। शिकायत सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने मामले का संज्ञान लिया और समस्या का समाधान कराया। इसकी पुष्टि शिकायतकर्ता ने खुद एप पर की। चेंबर ओवरफ्लो, बंद स्ट्रीट लाइट, खराब सड़क और खुले ट्रांसफार्मर से परेशान इंदौरवासी समृद्धि पार्क: चेंबर का पानी ओवरफ्लो, सफाई के बाद भी समस्या बरकरार वार्ड 16 के अन्नेक्स रोड, समृद्धि पार्क निवासी विकास मेहरा ने शिकायत दर्ज कराई है कि क्षेत्र में चेंबर का पानी लगातार ओवरफ्लो हो रहा है। शिकायतकर्ता के अनुसार सफाई के लिए आने वाले कर्मचारी केवल औपचारिकता पूरी कर चले जाते हैं, जबकि चेंबर की वास्तविक समस्या बनी रहती है। उदय नगर: झुके खंभे पर तारों का जाल, स्ट्रीट लाइट भी बंद वार्ड 50 के बिचोली हप्सी रोड, ब्रजेश्वरी एनेक्सी निवासी विवेक सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि क्षेत्र का बिजली का खंभा झुका हुआ है और उस पर तारों का जाल फैला हुआ है। साथ ही स्ट्रीट लाइट भी बंद है। शिकायतकर्ता ने जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है। द्वारकापुरी: चार साल से खराब पड़ी सड़क, पार्किंग एरिया भी अधूरा वार्ड 84 के आनंद स्कूल रोड, शांतिनाथपुरी कॉलोनी, द्वारकापुरी निवासी सुनील मलकार ने शिकायत दर्ज कराई है कि क्षेत्र की सड़क पिछले तीन-चार साल से खराब है। पार्किंग एरिया में अब तक ब्लॉक भी नहीं लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार कई बार समस्या बताने के बावजूद अब तक समाधान नहीं हुआ है। बिजलपुर: खुला पड़ा ट्रांसफार्मर, बारिश में स्पार्किंग का खतरा वार्ड 79 के बिजलपुर, दत्त मंदिर चौराहे के पास निवासी हेमंत पाराशर ने शिकायत दर्ज कराई है कि घर के पास लगा इलेक्ट्रिक ट्रांसफार्मर खुला पड़ा रहता है। शिकायतकर्ता के अनुसार बारिश के दौरान यहां स्पार्किंग की समस्या होती है और गली में खेलने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। पब्लिक को आवाज देने का डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। शिकायत संबंधित विभाग और जिम्मेदारों तक पहुंचती है। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी एप पर अपडेट भी कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी अपनी कार्रवाई की जानकारी भी साझा कर सकते हैं। अधिकारी मैप पर शिकायत की लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और समाधान होने पर एप के जरिए शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी दे सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की पहल ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर की जनसमस्याओं को सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद हो और समस्याओं के समाधान में तेजी आए।

