IND vs SL: ऋषभ पंत के पास इतिहास रचने का मौका, सिर्फ 220 रन बनाने ही WTC में हासिल करेंगे बड़ी उपलब्धि

IND vs SL: ऋषभ पंत के पास इतिहास रचने का मौका, सिर्फ 220 रन बनाने ही WTC में हासिल करेंगे बड़ी उपलब्धि

IND vs SL: भारतीय टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप में 3000 रन पूरे करने से सिर्फ 220 रन दूर हैं। अगर वह श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में ऐसा करने में सफल हो जाते हैं, तो वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बन जाएंगे। 

India vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज का आगाज कल यानी 15 अगस्‍त से होने जा रहा है। वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल के लिए दोनों ही टीमों के लिए ये सीरीज बेहद महत्‍वपूर्ण मानी जा रही है। इसके साथ ही इस सीरीज में कई रिकॉर्ड बनेंगे और टूटेंगे। खासतौर पर भारतीय स्‍टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के पास इस दौरे पर इतिहास रचने का मौका होगा। पंत इस सीरीज में 220 रन बनाते ही एक खास उपलब्धि हासिल कर लेंगे, जो डब्‍ल्‍यूटीसी के इतिहास में आज तक कोई विकेटकीपर हासिल नहीं कर सका है।

3 हजारी विकेटकीपर बनने से 220 रन दूर

श्रीलंका के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप में 2780 रन बना चुके हैं। ऐसे में अगर वह 220 रन बनाने में सफल हो जाते हैं, तो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपने 3 हजार रन पूरे कर लेंगे और इस मुकाम को हासिल करने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन जाएंगे। इसके साथ ही वह तीन हजार डब्‍ल्‍यूटीसी रन पूरे करने वाले पहले भारतीय भी बन जाएंगे। हालांकि कप्‍तान शुभमन गिल भी इस रेस में शामिल हैं, जो 2843 रन बना चुके हैं और वह भी 157 रन बनाते ही इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं।

ICC World Test Championship में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी टीम मैच पारी रन सर्वोच्च स्कोर औसत 100
जो रूट इंग्लैंड 77 142 6,651 262 51.16 23
स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 60* 104 4,635 211 50.38 14
मार्नस लाबुशेन ऑस्ट्रेलिया 59* 107 4,485 215 45.76 11
ट्रेविस हेड ऑस्ट्रेलिया 58* 98 3,951 175 42.48 11
बेन स्टोक्स इंग्लैंड 64 117 3,857 176 35.06 8
उस्मान ख्वाजा ऑस्ट्रेलिया 47 88 3,464 232 43.30 8
बाबर आजम पाकिस्तान 41 76 3,437 196 49.10 8
जैक क्रॉली इंग्लैंड 57 105 3,314 267 31.86 4
केन विलियमसन न्यूजीलैंड 32 58 3,025 251 58.17 11
हैरी ब्रूक इंग्लैंड 34 60 2,999 317 50.83 9
ऑली पोप इंग्लैंड 54 97 2,993 196 32.18 7
टॉम लैथम न्यूजीलैंड 45 83 2,979 252 36.77 7
शुभमन गिल भारत 40 73 2,843 269 43.07 10
ऋषभ पंत भारत 40 71 2,780 146 41.49 6

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *