कौन हैं पूजा बेदी के मंगेतर मानेक कॉन्ट्रैक्टर? जिनसे अभिनेत्री नहीं करना चाहतीं शादी, 8 साल पहले की थी सगाई

कौन हैं पूजा बेदी के मंगेतर मानेक कॉन्ट्रैक्टर? जिनसे अभिनेत्री नहीं करना चाहतीं शादी, 8 साल पहले की थी सगाई

Pooja Bedi won’t marry fiancé Maneck Contractor: बॉलीवुड में कई सेलेब्स ऐसे हैं जिन्होंने शादी के बंधन में बंधने के बजाय लिव-इन रिलेशनशिप या लंबी सगाई को सबसे ऊपर रखा है। इसी कड़ी में पूजा बेदी भी हैं। जी हां! वह करीब 8 साल से अपने मंगेतर मानेक कॉन्ट्रैक्टर के साथ रिश्ते में हैं। साल 2019 में दोनों ने सगाई की थी, हर किसी को इंतजार था कि तलाक के बाद एक्ट्रेस फिर अपना घर बसा रही हैं पर अब उन्होंने साफ कर दिया है कि फिलहाल उनका शादी का कोई प्लान नहीं है। पूजा ने साफ-साफ कह दिया है कि वह शादी के बंधन में नहीं बंधेंगी। आइये जानते हैं कौन है उनके मंगेतर मानेक कॉन्ट्रैक्टर?

पूजा बेदी के मंगेतर मानेक कॉन्ट्रैक्टर कौन हैं?

खबरों के मुताबिक, मानेक कॉन्ट्रैक्टर (Maneck Contractor) एक सफल बिजनेसमैन हैं और गोवा में मरीन सर्विसेज व रेस्टोरेंट व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। बचपन में वह और पूजा बेदी दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे, जहां मानेक उनके सीनियर थे। सालो बाद स्कूल के एलुमिनाई व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए दोनों दोबारा जुड़े और जनवरी 2018 से एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। मानेक ने 14 फरवरी 2019 को हॉट-एयर बैलून में हवा में सैर करते हुए पूजा बेदी को प्रपोज किया था और दोनों ने सगाई की थी। अब पूजा बेदी ने कहा कि वह शादी नहीं करना चाहतीं।

मानेक संग पूजा बेदी ने की थी 8 साल पहले सगाई

विक्की लालवानी से बातचीत में पूजा बेदी ने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उन्होंने कहा कि एक समय था जब वह शादी के पारंपरिक विचारों में यकीन करती थीं, लेकिन अपनी लाइफ के अनुभवों ने उन्हें एक अलग नजरिया दिया है। उन्होंने कहा, ‘आज मैं मानेक के साथ रिश्ते में हूं और मेरी सगाई को 8 साल हो गए हैं। लोग मुझसे पूछते हैं- आप शादी कब कर रही हैं? और मैं जवाब देती हूं- मैं शादी नहीं कर रही हूं।’

पूजा बेदी ने सगाई को ही माना शादी का कमिटमेंट

पूजा ने इस बारे में विस्तार से बातें करते हुए बताया कि उनके लिए सगाई ही वो कमिटमेंट है जिसकी उम्मीद शादी से की जाती है। एक्ट्रेस ने कहा, ‘सगाई वह पल है जब कोई व्यक्ति आपकी उंगली में अंगूठी पहनाता है और कहता है- मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं। जिसका सीधा अर्थ है, मैं अपना पूरा जीवन तुम्हारे साथ, एक साथी के रूप में, तुम्हारा प्यार बनकर, तुम्हारे पति के रूप में और तुम्हारे बच्चों के पिता के रूप में बिताना चाहता हूं। यह कमिटमेंट ही काफी है।”

‘उनका तलाक हुआ और उनके भी बच्चे हैं’

पूजा बेदी का मानना है कि बिना शादी के रहने से फाइनैंशियल मामले काफी हद तक आसान हो जाते हैं, खासकर इसलिए क्योंकि उनके और मानेक दोनों की पिछली शादियों से बच्चे हैं। उन्होंने कहा, ‘यह बहुत आसान है। मेरी शादी हुई, मेरा तलाक हुआ और मेरे दो बच्चे हैं। उनकी भी शादी हुई, उनका तलाक हुआ और उनके भी बच्चे हैं। संपत्ति जैसी छोटी-छोटी बातों में भी सब कुछ बहुत सरल है।’

एक्ट्रेस ने इसे समझाते हुए कहा, ‘मेरी संपत्ति मेरे बच्चों को मिलेगी, उनकी संपत्ति उनके बच्चों को मिलेगी। मैं कमाती हूं, वह कमाते हैं और हम दोनों आत्मनिर्भर हैं। मुझे सिक्यॉरिटी के लिए उनकी जरूरत नहीं है। उन्हें सिक्यॉरिटी के लिए मेरी जरूरत नहीं है।’ पूजा ने आगे बताया कि शुरुआत में शादी उनके प्लान का हिस्सा थी, लेकिन आखिरकार उन्हें एहसास हुआ कि यह उनके विजन के हिसाब से फिट नहीं था।

बता दें, पूजा बेदी ने पहली शादी साल 1994 में फरहान फर्नीचरवाला से की थी। साल 2003 में उनका तलाक हो गया। इस शादी के टूटने के साथ ही उनका शादी पर से भरोसा भी टूट गया है। हालांकि, उन्हें दोबारा प्यार जरूर हुआ लेकिन इस रिश्ते को शादी के अंजाम तक ले जाने से अब बचने की कोशिश कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *