‘लाइव स्ट्रीमिंग रैकेट, हमशक्ल लड़की और डीपफेक का खेल’, OTT की नई सीरीज ‘Service Girl’ बना चर्चा में

‘लाइव स्ट्रीमिंग रैकेट, हमशक्ल लड़की और डीपफेक का खेल’, OTT की नई सीरीज ‘Service Girl’ बना चर्चा में

Service Girl Webseries: एक फेक वायरल वीडियो कैसे किसी लड़की की पूरी जिंदगी तबाह कर सकता है? इसी गंभीर मुद्दे को लेकर हंगामा OTT की नई वेब सीरीज ‘सर्विस गर्ल’ (Service Girl) दर्शकों के बीच आई है। ट्रेलर में डीपफेक, लाइव स्ट्रीमिंग रैकेट और साइबर अपराध की खतरनाक दुनिया दिखाई गई है, जहां एक मासूम लड़की अपने नाम से वायरल हुए मॉर्फ्ड वीडियो के बाद खुद को बेगुनाह साबित करने की जंग लड़ती नजर आती है।

डीपफेक वीडियो ने बदल दी दिव्या की जिंदगी

सीरीज ‘सर्विस गर्ल’ की कहानी दिव्या नाम की एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है। उसका एक मॉर्फ्ड (डीपफेक) वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इसके बाद उसका परिवार, पति और आसपास के लोग उसी के खिलाफ खड़े हो जाते हैं। बता दें, ट्रेलर में दिव्या बार-बार अपनी बेगुनाही साबित करने की कोशिश करती दिखती है, लेकिन कोई उसकी बात पर भरोसा करने को तैयार नहीं होता।

लाइव स्ट्रीमिंग रैकेट का होगा खुलासा

कहानी आगे बढ़ने के साथ पता चलता है कि पूरा मामला सिर्फ एक वायरल वीडियो का नहीं, बल्कि बड़े लाइव स्ट्रीमिंग और साइबर क्राइम नेटवर्क का हिस्सा है। बता दें, ट्रेलर में खुलासा होता है कि जैकी नाम का शख्स इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड है, जिसका सबसे बड़ा हथियार ‘डीपफेक तकनीक’ है। तो वहीं एक किरदार ये भी बताता है कि जैकी और रईस केवल इस पूरे रैकेट के मोहरे हैं, जबकि असली सरगना कोई और है।

सर्विस गर्ल बनकर इस नेटवर्क में घुसने का फैसला

दिव्या और उसकी साथी इस गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए खुद सर्विस गर्ल बनकर इस नेटवर्क में घुसने का फैसला करती हैं। उनका मकसद अपनी हमशक्ल लड़की तक पहुंचना और पूरे रैकेट का सच सामने लाना है। ट्रेलर में सस्पेंस, थ्रिल और साइबर अपराध से जुड़ी कई परतें देखने को मिलती हैं। दरअसल, ‘सर्विस गर्ल’ में खुशी दुबे, मालोबिका बनर्जी, जहांगीर खान, हिमांशु भट्ट और निशाद वैद्य लीड रोल में नजर आएंगे। ये सीरीज हंगामा ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *