15 मुकदमों में जब्त 61 लीटर अवैध शराब नष्ट:न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई

15 मुकदमों में जब्त 61 लीटर अवैध शराब नष्ट:न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई

आगरा में ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत ट्रांस यमुना पुलिस ने 15 मुकदमों में जब्त 61 लीटर अवैध शराब को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर गुरुवार को की गई। नष्ट की गई शराब में 17 लीटर अंग्रेजी और 44 लीटर देशी शराब शामिल थी। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा के अनुसार, विभिन्न मामलों में बरामद यह अवैध शराब लंबे समय से ट्रांस यमुना थाने के मालखाने में जमा थी। इसके नष्टीकरण के लिए पुलिस टीम ने आगरा के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रभावी पैरवी की थी। न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद, डीसीपी सिटी के निर्देशन में गठित टीम की मौजूदगी में शराब को नष्ट करने की प्रक्रिया पूरी की गई। थाना ट्रांस यमुना परिसर के सामने एडीए की खाली पड़ी जमीन पर गड्ढा खुदवाकर इस अवैध शराब को गड्ढे में दबाकर नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान एसीपी छत्ता, अभियोजन अधिकारी, थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार और मालखाने के हेड मोहर्रिर मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *