Y+ कैटेगरी की सुरक्षा, फिर भी पिटे मंड:लुधियाना में बोले- सुरक्षाकर्मियों ने बचाया नहीं, पिटता देख हंस रहे थे, 2 CRPF जवान मुख्यालय तलब

Y+ कैटेगरी की सुरक्षा, फिर भी पिटे मंड:लुधियाना में बोले- सुरक्षाकर्मियों ने बचाया नहीं, पिटता देख हंस रहे थे, 2 CRPF जवान मुख्यालय तलब

पंजाब के खालिस्तान विरोधी नेता गुरसिमरन सिंह मंड पर 7 अगस्त को अंबाला के पंजोखरा साहिब में हुए हमले के मामले में अब उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। मंड के परिवार का आरोप है कि उन्हें Y+ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। इसके बावजूद हमले के समय सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें और उनके बेटे को हमलावरों से बचाने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की। परिवार के अनुसार, घटना के समय मंड के साथ 5 गनमैन ड्यूटी पर थे। जबकि, मौके पर 8 सुरक्षाकर्मी होने चाहिए थे। मंड का आरोप है कि जब उनकी पिटाई हो रही थी, उस समय कुछ सुरक्षाकर्मी उन्हें बचाने के बजाय खड़े होकर हंस रहे थे। मंड ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय को घटना से संबंधित मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर मिले, जिसके बाद सुरक्षा में तैनात CRPF के 2 जवानों को मुख्यालय तलब किया गया है। हालांकि, दोनों जवानों पर विभागीय स्तर पर क्या कार्रवाई की गई है, इसकी अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मंड के बेटे को भी 2 सुरक्षाकर्मी मिले मंड ने बताया कि उन्हें Y+ सुरक्षा मिली हुई है। उनके अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था में 11 CRPF जवान और पंजाब पुलिस के 3 जवान शामिल हैं। इसके अलावा बेटे की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार की ओर से 2 गनमैन उपलब्ध करवाए गए हैं। परिवार का दावा है कि घटना के समय इन सभी सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी नहीं थी और मौके पर करीब 7 से 8 सुरक्षाकर्मी होने चाहिए थे, लेकिन केवल 5 जवान ही मौजूद थे। बेटे भवजोत सिंह मंड के अनुसार, घटना के बाद पंजाब पुलिस के 2 सुरक्षाकर्मी अब उनके साथ ड्यूटी करने से भी हिचक रहे हैं। मामला वरिष्ठ अधिकारियों के ध्यान में आने के बाद उनके घर के बाहर पंजाब पुलिस की सुरक्षा दोबारा तैनात की गई है। अस्पताल में भर्ती मंड ने ये आरोप लगाए जानिए, क्या हुआ था उस दिन… 7 अगस्त 2026 की शाम अंबाला के पंजोखरा साहिब में मंड पर हमला हुआ। वह गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक, मंड की गाड़ी को गुरुद्वारा साहिब की ओर जाने वाले भीड़भाड़ वाले रास्ते पर ले जाने को लेकर कुछ श्रद्धालुओं ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद विवाद बढ़ा। हालांकि, मंड ने बताया कि बड़ी संख्या में लोगों ने उन पर हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कट्टरपंथियों ने उन्हें खालिस्तानी नारे लगाने को कहा था। जब उन्होंने मना किया तो उन्हें मारने लगे। इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। अंबाला पुलिस के मुताबिक, घटना में मंड, उनके बेटे भावजोत और दो पुलिसकर्मी राकेश कुमार तथा कुलबीर राणा घायल हुए। मंड की कार को भी नुकसान पहुंचा। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… हरियाणा में पिटे खालिस्तान विरोधी नेता मंड की कहानी:चंडीगढ़ से ग्रेजुएट, लुधियाना में रहते; राजीव गांधी की मूर्ति पगड़ी से साफ कर चुके अंबाला के पंजोखरा साहिब में 7 अगस्त को खालिस्तान विरोधी नेता गुरसिमरन सिंह मंड पर हमला हुआ। मंड गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने पहुंचे थे, जहां विवाद के बाद भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में मंड समेत चार लोग घायल हुए, जबकि उनकी कार में भी तोड़फोड़ की गई। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *