समस्तीपुर में सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। थानेश्वर स्थान मंदिर, विद्यापति धाम और मारवा के खुदनेश्वर स्थान मंदिर में जलाभिषेक के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा इलाका गूंज रहा है। थानेश्वर स्थान मंदिर में सुबह 4:00 बजे महादेव की आरती और श्रृंगार के बाद जलाभिषेक शुरू हुआ। दिन चढ़ने के साथ ही मंदिर प्रांगण में लोगों की भीड़ बढ़ती चली गई। प्राचीन कालीन विद्यापति नगर के विद्यापति धाम मंदिर में सुबह से ही लोगों की लंबी लाइन लगी हुई है। यहां बड़ी संख्या में बेगूसराय के अलावा वैशाली समेत दूसरे जिलों से भी लोग पहुंच रहे हैं। मंदिर के बाहर करीब 1 किलोमीटर तक लाइन लगी है। 1 लाख भक्तों के आने का दावा मंदिर के पुजारी रामदेव तिवारी ने बताया कि इस सोमवारी पर जलाभिषेक करने वाले पुण्य के भागी होंगे। महादेव उनके सभी कष्टों को हर लेंगे। करीब 1 लाख से अधिक लोग इस मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचेंगे। 100 पुलिस कर्मियों को किया गया तैनात मंदिर प्रांगण में पहली सोमवारी पर जुटी भीड़ और चोरी की घटना को देखते हुए इस बार 100 से अधिक महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। इसके अलावा मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जा रही है। इसके अलावा मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से कीमती जेवरात पहनकर नहीं आने की भी सलाह दी गई है। समस्तीपुर में सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। थानेश्वर स्थान मंदिर, विद्यापति धाम और मारवा के खुदनेश्वर स्थान मंदिर में जलाभिषेक के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा इलाका गूंज रहा है। थानेश्वर स्थान मंदिर में सुबह 4:00 बजे महादेव की आरती और श्रृंगार के बाद जलाभिषेक शुरू हुआ। दिन चढ़ने के साथ ही मंदिर प्रांगण में लोगों की भीड़ बढ़ती चली गई। प्राचीन कालीन विद्यापति नगर के विद्यापति धाम मंदिर में सुबह से ही लोगों की लंबी लाइन लगी हुई है। यहां बड़ी संख्या में बेगूसराय के अलावा वैशाली समेत दूसरे जिलों से भी लोग पहुंच रहे हैं। मंदिर के बाहर करीब 1 किलोमीटर तक लाइन लगी है। 1 लाख भक्तों के आने का दावा मंदिर के पुजारी रामदेव तिवारी ने बताया कि इस सोमवारी पर जलाभिषेक करने वाले पुण्य के भागी होंगे। महादेव उनके सभी कष्टों को हर लेंगे। करीब 1 लाख से अधिक लोग इस मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचेंगे। 100 पुलिस कर्मियों को किया गया तैनात मंदिर प्रांगण में पहली सोमवारी पर जुटी भीड़ और चोरी की घटना को देखते हुए इस बार 100 से अधिक महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। इसके अलावा मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जा रही है। इसके अलावा मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से कीमती जेवरात पहनकर नहीं आने की भी सलाह दी गई है।

