WTC 2025-27 में सबसे ज्‍यादा शतक लगाने में भारत का जलवा, शुभमन गिल के पास जो रूट को पछाड़ने का मौका

WTC 2025-27 में सबसे ज्‍यादा शतक लगाने में भारत का जलवा, शुभमन गिल के पास जो रूट को पछाड़ने का मौका

IND vs SL Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार 15 अगस्‍त से गॉल में खेला जाना है। वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 के लिहाज से भारत के लिए ये सीरीज बेहद ही अहम है। ऐसे में शुभमन गिल एंड कंपनी से क्रिकेट फैंस को बड़ी उम्‍मीद है। खुद गिल के पास इस सीरीज में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका है। एक शतक लगाते ही वह जो रूट जैसे दिग्‍गज को भी पीछे छोड़ देंगे।

शुभमन गिल बन सकते हैं नंबर-1

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में शुभमन गिल एक शतक लगाते ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप के इस चक्र में सबसे ज्‍यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। वह इस मामले में इंग्‍लैंड के दिग्‍गज जो रूट से भी आगे निकल जाएंगे। गिल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप के इस चक्र में अब तक 5 सेंचुरी लगा चुके हैं। वहीं, रूट के नाम भी इतने ही शतक हैं। फिलहाल दोनों इस लिस्‍ट में संयुक्‍त रूप से पहले नंबर पर हैं।

शीर्ष-15 में पांच भारतीय खिलाड़ी

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप के इस चक्र में सबसे ज्‍यादा शतक लगाने वाले शीर्ष 15 प्‍लेयर्स की लिस्‍ट देखें तो इसमें सबसे ज्‍यादा भारतीय ही हैं। इसमें शुभमन गिल समेत पांच भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। खास बात ये है कि ये पांचों ही खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा टेस्‍ट सीरीज भी खेल रहे हैं।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप 2025-2027 में सबसे ज्यादा शतक

खिलाड़ी टीम मैच पारी रन औसत शतक अर्धशतक
शुभमन गिल भारत 8 14 950 79.16 5 1
जो रूट इंग्लैंड 13 25 1,108 48.17 5 2
टॉम लैथम न्यूजीलैंड 6 12 616 51.33 4 0
नजमुल हुसैन शांतो बांग्लादेश 4 8 532 76.00 3 1
डेवोन कॉनवे न्यूजीलैंड 6 12 676 61.45 3 1
ट्रैविस हेड ऑस्ट्रेलिया 8 16 853 53.31 3 2
यशस्वी जायसवाल भारत 9 17 713 41.94 3 3
केएल राहुल भारत 9 17 796 49.75 3 3
शाई होप वेस्टइंडीज 11 21 792 37.71 3 2
पथुम निसांका श्रीलंका 3 5 374 74.80 2 0
मुशफिकुर रहीम बांग्लादेश 4 8 526 65.75 2 1
ऋषभ पंत भारत 6 11 528 48.00 2 3
रवींद्र जडेजा भारत 9 15 725 72.50 2 6
जस्टिन ग्रीव्स वेस्टइंडीज 12 22 775 40.78 2 2
हैरी ब्रूक इंग्लैंड 13 25 1,056 44.00 2 7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *