आजमगढ़ की रानी की सराय थाना क्षेत्र के खलीलाबाद मोहल्ले के पास यूनियन बैंक के निकट तेज रफ्तार बाइक साइकिल सवार बच्चों को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। यह हादसा उसे वक्त हुआ जब तेज रफ्तार बाइक सवार युवक सुधीर कुमार राजभर 25 मंगलवार को दिन में 3 बजे बाजार से आ रहा था। इसी बीच मुख्य मार्ग पर यूनियन बैंक के सामने बने कट के पास अचानक साइकिल सवार बच्चे आ गए जिसे बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से जा टकराई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को कॉल किया। हालांकि हादसे के बाद युवक के मुंह से खून आ गया था। आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए युवक को अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दिल्ली में नौकरी करता था युवक
मृतक युवक सुधीर कुमार राजभर दिल्ली में नौकरी करता था और अपने घर आया हुआ था। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना कि यदि मामले में शिकायत मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।


