अंतरराष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस पर नुक्कड़ नाटक:भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ने समपार 309-ए पर चलाया जागरूकता अभियान

अंतरराष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस पर नुक्कड़ नाटक:भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ने समपार 309-ए पर चलाया जागरूकता अभियान

कासगंज में अंतरराष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, पटेल ग्रुप ने विशेष अभियान चलाया। मंगलवार को कासगंज जंक्शन और कासगंज सिटी रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित समपार संख्या 309-ए पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य लोगों को रेलवे फाटकों पर सुरक्षा नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक करना था। यह अभियान रेलवे बोर्ड के पत्रांक संख्या 2024/संरक्षा (सिविल)/10/1/IICAD दिनांक 26 मई 2026 तथा जिला संघ इज्जतनगर से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नागरिकों को बंद रेलवे फाटक पार न करने, सतर्कता बरतने तथा रेल सुरक्षा नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया।
अभियान का संचालन मंडल द्वारा नामित संरक्षा सलाहकार श्री रवि शेखर सिंह के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर पटेल ग्रुप के स्काउट मास्टर श्री अविनाश सैमुअल, सहायक स्काउट मास्टर श्री अमर कश्यप तथा वरिष्ठ रोवर श्री प्रियांशु यादव ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम में ईएनएचएम विभाग कासगंज के वरिष्ठ लिपिक श्री गिरीश सिंह पाल एवं उनकी टीम का भी विशेष सहयोग रहा। जागरूकता अभियान में पटेल ग्रुप के सदस्य आर्यन पाल, अमन यादव, आयुष यादव, आयुष व्यास, प्रिंस पाल, सुनाल पाल सहित अन्य स्काउट्स एवं गाइड्स ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रेलवे समपारों पर होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम और आमजन में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *