डूंगरपुर में लगेंगे 28 लाख से ज्यादा पौधे:हर ब्लॉक में बनेगा ‘मॉडल पौधरोपण विकास केंद्र’

डूंगरपुर में लगेंगे 28 लाख से ज्यादा पौधे:हर ब्लॉक में बनेगा ‘मॉडल पौधरोपण विकास केंद्र’

डूंगरपुर जिले में ‘हरियालों राजस्थान अभियान’ के तहत इस बार 28 लाख 78 हजार 259 पौधे लगाए जाएंगे। जिला प्रशासन और वन विभाग इस अभियान की तैयारियों में जुटे हैं। इस वर्ष कलेक्टर की पहल पर प्रत्येक ब्लॉक में ‘मॉडल पौधरोपण विकास केंद्र’ भी स्थापित किए जाएंगे। जिला कलेक्टर देशल दान ने बताया कि सरकार से मिले लक्ष्य के बाद सभी विभागों को पौधरोपण का लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए वन विभाग की 20 नर्सरियों में पौधे तैयार किए गए हैं। विभागों को विशेष लक्ष्य दिए गए
शिक्षा विभाग और ग्रामीण विकास विभाग जैसे बड़े विभागों को भी विशेष लक्ष्य दिए गए हैं। जिन कार्यालयों और भवनों के पास सुरक्षित एवं फेंसिंग युक्त भूमि उपलब्ध है, उन्हें पौधरोपण के लिए प्राथमिकता दी जा रही है। अभियान में क्षेत्र की जलवायु के अनुकूल छायादार और स्थानीय प्रजातियों के पौधों को रोपने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। फलदार पौधों के साथ-साथ छायादार वृक्ष भी लगाए जाएंगे
इस अभियान में एक विशेष नवाचार के तहत जिले के प्रत्येक ब्लॉक में 5 से 10 बीघा भूमि पर ‘मॉडल पौधरोपण विकास केंद्र’ विकसित किए जाएंगे। इन केंद्रों पर मुख्य रूप से फलदार पौधों के साथ-साथ छायादार वृक्ष भी लगाए जाएंगे।
इसका उद्देश्य स्थानीय किसानों और संबंधित एजेंसियों को फलदार खेती के लिए प्रेरित करना और उनकी आय में वृद्धि करना है। इन मॉडल केंद्रों पर सिंचाई के लिए सोलर आधारित ड्रिप इरिगेशन सिस्टम का उपयोग किया जाएगा, जिससे पानी की बचत होगी और पौधों का बेहतर विकास सुनिश्चित होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *