सिवनी पुलिस ने नाइट कॉम्बिंग में 77 वारंटी पकड़े:138 पुलिसकर्मी तैनात; होटल-लॉज और वाहनों की जांच, बदमाशों को चेतावनी

सिवनी पुलिस ने नाइट कॉम्बिंग में 77 वारंटी पकड़े:138 पुलिसकर्मी तैनात; होटल-लॉज और वाहनों की जांच, बदमाशों को चेतावनी

सिवनी पुलिस ने रविवार रात जिलेभर में विशेष नाइट कॉम्बिंग अभियान चलाया। अपराध नियंत्रण, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान में कुल 77 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देश पर 138 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी इसमें शामिल हुए। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने सक्रिय बदमाशों, निगरानीशुदा अपराधियों, जेल से रिहा हुए आरोपियों और संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों पर दबिश दी। उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई। अभियान का मुख्य फोकस लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी पर था। पुलिस ने कुल 77 वारंटियों को पकड़ा इस कार्रवाई में पुलिस ने 32 स्थायी वारंट और 45 गिरफ्तारी वारंट तामील करते हुए कुल 77 वारंटियों को पकड़ा। इसके अतिरिक्त, 51 निगरानीशुदा बदमाशों की जांच कर उनकी मौजूदा गतिविधियों का ब्योरा लिया गया। पुलिस ने 56 गुंडा और हिस्ट्रीशीटर बदमाशों के घरों पर पहुंचकर उन्हें अपराधों से दूर रहने की सख्त चेतावनी भी दी। होटल, लॉज, ढाबों की भी सघन जांच अभियान के तहत होटल, लॉज, ढाबों और सार्वजनिक स्थानों की भी सघन जांच की गई। पुलिस ने यहां ठहरे लोगों के पहचान पत्र और रिकॉर्ड की जांच की, साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाई। प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में वाहन चेकिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई। इस दौरान यातायात नियमों के पालन के लिए भी लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नाइट कॉम्बिंग गश्त का उद्देश्य अपराधियों में कानून का भय बनाए रखना और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना है। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे। पुलिस ने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *