दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर विक्रमशिला सुपरफास्ट ट्रेन से गिरकर रिटायर्ड बैंक मैनेजर के बेटे की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक टाउन थाना क्षेत्र के महाजन टोली नंबर 1 निवासी अनिल कुमार मिश्रा के के बेटे अभिषेक मिश्रा (42) है। इधर, मृतक के पिता अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि भागलपुर से रिश्तेदार ने विक्रमशिला सुपरफास्ट ट्रेन से आम भेजा था। जिसको लेने के लिए रविवार की देर शाम अभिषेक आरा स्टेशन पर गए थे। जब ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 2 पर रुकी तो मैं ट्रेन के पैंट्री कार में चढ़कर आम उतार रहे थे। तभी ट्रेन खुल गई और उतरने के दौरान अभिषेक ट्रेन से गिर पड़े। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुछ दिन पहले मां की मौत हुई थी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक की शादी नहीं हुई थी। वह अपने 2 भाई और एक बहन में बड़े थे। उनके परिवार में एक भाई वरुण मिश्रा और एक बहन स्वाति मिश्रा है। मृतक की मां मीरा मिश्रा की कुछ पहले मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर विक्रमशिला सुपरफास्ट ट्रेन से गिरकर रिटायर्ड बैंक मैनेजर के बेटे की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक टाउन थाना क्षेत्र के महाजन टोली नंबर 1 निवासी अनिल कुमार मिश्रा के के बेटे अभिषेक मिश्रा (42) है। इधर, मृतक के पिता अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि भागलपुर से रिश्तेदार ने विक्रमशिला सुपरफास्ट ट्रेन से आम भेजा था। जिसको लेने के लिए रविवार की देर शाम अभिषेक आरा स्टेशन पर गए थे। जब ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 2 पर रुकी तो मैं ट्रेन के पैंट्री कार में चढ़कर आम उतार रहे थे। तभी ट्रेन खुल गई और उतरने के दौरान अभिषेक ट्रेन से गिर पड़े। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुछ दिन पहले मां की मौत हुई थी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक की शादी नहीं हुई थी। वह अपने 2 भाई और एक बहन में बड़े थे। उनके परिवार में एक भाई वरुण मिश्रा और एक बहन स्वाति मिश्रा है। मृतक की मां मीरा मिश्रा की कुछ पहले मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


